{"_id":"8f5755e825a30a64337f5fcab96593ad","slug":"panda-run-from-pariyar-ghat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियर घाट से पंडा भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियर घाट से पंडा भागे
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। परियर घाट में अधिकारियों को कुछ लोगों ने बताया कि जो शव घाट पर जलाने के लिए लाए जाते हैं, वे जब नहीं जल पाते तो पंडा उन्हें गंगा में फिंकवा देते हैं।
गंगा में लाशों को बहाने से पहले पंडा ही अंतिम संस्कार कराते हैं। इस बात की जानकारी जैसे ही घाट के पंडाओं को हुई हड़कंप मच गया और वह धीरे-धीरे घाट से खिसक गए। घाटों पर पंडा न होने और अधिकारियों व बड़ी संख्या में पुलिस बल व अन्य लोगों के मौजूद होने के कारण कई लोगों को शवों का अंतिम संस्कार दूसरी तरफ बिठूर ले जाकर कराना पड़ा। इस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार, जिस स्थान पर पुरखों द्वारा अंतिम संस्कार कराया जाता रहा हो, वहीं पीढ़ी दर पीढ़ी यह संस्कार कराती हैं। मंगलवार को गंगा में लाशों के मिलने के बाद कई लोगों का यह क्रम टूट गया। परियर घाट पर अंतिम संस्कार कराने आने वाले लोगों को गंगा के दूसरी ओर बिठूर तक जाना पड़ा।