फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pagoda echoes with the announcement of Har Har Mahadev

हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय

Thu, 11 Mar 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pagoda echoes with the announcement of Har Har Mahadev
शहर के सिद्घनाथ मंदिर में दर्शन व पूजन करते लोग। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। महाशिवरात्रि पर शहर से लेकर गांव तक के शिव मंदिर हर-हर महादेव, बम-बम के उद्घोष से गूंजते रहे। सुबह से शुरू हुआ दर्शन व पूजन का सिलसिला शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

मगरवारा स्थित गोकुलबाबा, शहर के सिद्धनाथ, झारखंडेश्वर, झंडेश्वर, रामेश्वरम, अखिलेश्वर, पातालेश्वर शिव मंदिर के पट सुबह चार बजे से ही खोल दिए गए थे। शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

हजारीटोला के प्राचीन श्री सिद्धनाथ बाबा मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर पूजन किया। मानी द्विवेदी, आशीष द्विवेदी (उर्फ बजरंगी), कान्हा श्रीवास्तव व यश मौजूद रहे। फतेहपुर चौरासी में आनंदेश्वर महादेव बाबा के दो मंदिर स्थापित हैं। भक्तों ने बिठूर से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करते हुए पूजन किया। इससे पहले रामचरित मानस का अखंड पाठ हुआ। हसनगंज के सई नदी के तट पर स्थित जलेश्वरनाथ मंदिर, नेवलगंज, नवई, झलोतर व बारा बुजुर्ग स्थित बालेश्वर मंदिर में सुबह से ही लोग पूजन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में डुबकी लगा किए दर्शन
परियर। शिवरात्रि पर ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद गंगाजल लेकर बलखंडेश्वर मंदिर पहुंचे। लोगों ने हवन में आहुतियां समर्पित कर मंगलकामनाएं की। वृंदावन धाम से आए रामलीला मंडल के कलाकारों ने शिव तांडव के साथ लीलाओं का मंचन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed