फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   overbridge construction iis under invetigation

ओवरब्रिज निर्माण की उच्चस्तरीय जांच होगी

Tue, 18 Oct 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 18 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
overbridge construction iis under invetigation
आरओबी पर मरम्मत कार्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

एक साल में तीसरी बार लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायबरेली क्रासिंग पर बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की स्लेब में आई दरारें ब्रिज के निर्माण में हुए घालमेल की हकीकत बयां कर रही हैं। अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन ले ओवरब्रिज निर्माण की हाईलेवल कमेटी से जांच कराने को कहा है।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर के पास एक साल पहले 54 करोड़ की लागत रायबरेली रेलवे क्रासिंग पर 700 मीटर लंबा रेलवे ओवर ब्रिज बनाया गया था। निर्माण पूरा होने के बाद इस आरओबी पर जून 2015 में वाहनों का आवागम शुरू हुआ था। लेकिन वाहनों का आवागमन शुरु होने के कुछ महीने बाद से ही कभी स्लेप में दरारें आ जाती हैं तो कभी रैंप धंस जाती है। पुल की जर्जर हालत ने निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। अमर उजाला ने आठ अक्तूबर को स्लेब टूटने की खबर को पहले पेज पर प्रकाशित किया।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के निर्माण में घालमेल की आशंका देखते हुए डीएम सुरेंद्र सिंह ने नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन को ओवरब्रिज निर्माण की हाईलेवल कमेटी से जांच कराने के लिए पत्र लिखा है। डीम ने बताया कि जांच में ओवरब्रिज के बार-बार टूटने की वजह समेत सारी हकीकत सामने आ जाएगी  मालूम हो कि अभी दो माह पहले भी एनएचएआई ने आरओबी की मरम्मत कराई थी। होता यह है का कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर ओवर ब्रिज की स्लेप के ज्वाइंट खुल जाते हैं। लेकिन इसबार तो बाइपास तिराहा के अंडर की स्लेब ही टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार बोले, ओवर लोडिंग से दरक रहा पुल
एनएचआई के अधिकारी ओवर ब्रिज में बार-बार आ रही दरारों और रैंप रोड़ धंसने के पीछे ओवर लोडिंग को कारण बता रहे हैं। उनका कहना है कि जब 25 टन क्षमता वाले ट्रक में 70 टन माला लादा जाएगा तो सड़क हो या पुल टूटेगा ही। मरम्मत करा रही एजेंसी पीएनसी के महेश कौशिक ने बताया उन्नाव के इस ओवर ब्रिज के उसी साइड ज्यादा टूटफूट हो रही है जिससे ट्रक व अन्य वाहन लखनऊ की ओर जाता हैं। उन्होंने ने बताया कि मौरंग, गिट्टी, बालू, लोहा समेत हर प्रकार का माल वाहनों में क्षमता से दो-तीन गुना तक लोड किया जा रहा है। इसी वजह से कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली लेन में ज्यादा टूटफूट हो रही है।

25 दिन बाद शुरू होगा ट्रैफिक
मरम्मत के चलते ओवर ब्रिज पर एक ही लेन से दोनों ओर के वाहन निकाले जा रहे हैं। मरम्मत के काम में लगे कर्मचारियों ने बताया कि काम पूरा होने में और स्लेप का ज्वाइंट पुख्ता होने के बाद ही वाहनों के लिए खोला जाएगा। ट्रैफिक शुरू होने में अभी कम से 25 दिन का समय लगेगा।


कराई जा रही है मरम्मत-पीडी
एनएचएआई के परियोजना निदेशक पी शिवशंकर ने बताया कि उन्नाव में हाईवे पर रायबरेली क्रासिंग पर बने आरओबी का जो हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है उसकी मरम्मत कराई जा रही है। यह स्थिति वाहनों में ओवरलोडिंग की वजह से बार-बार सामने आ रही है। बताया कि निर्माण एजेंसी मरम्मत का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed