फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   two died in unnao road accident

Unnao Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 04 Mar 2023 07:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
two died in unnao road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई-उन्नाव मार्ग पर भदनी पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मुंबई निवासी दोनों युवक शहर में शादी समारोह से मुंबई लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के कल्याण थानाक्षेत्र के रामबाग निवासी सईद शेख का पुत्र सैफ (20) अपने साथी मुंबई निवासी अतीक के पुत्र फैसल (18) के साथ बाइक से शहर के मोहल्ला जेल खिड़की निवासी डॉ. मुशीर के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। सईद शेख के रिश्तेदार इरशाद ने बताया कि डॉ. मुशीर के यहां 26 फरवरी को निकाह था।
विज्ञापन


दोनों युवक गुरुवार देर शाम बाइक से मुंबई जाने के लिए निकले थे। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के भदनी पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। रात में ही पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुआ सैफ दो भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत से मां शबाना और अन्य परिजन बेहाल हैं। फैसल तीन भाइयों में छोटा था। मां शाहीन और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed