फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmers demanded fertilizers in committees and water in canals in Unnao

Unnao: किसानों ने मांगी समितियों में खाद और नहरों में पानी, डीएम ने मांगों को जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन

Wed, 21 Dec 2022 09:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2022 09:52 PM IST
सार

सफीपुर तहसील में आयोजित किसान दिवस में खाद और पानी को लेकर मांग रखी। साथ ही, अपनी समस्रूाओं से भी अवगत कराया। वहीं, डीएम ने मांगों को जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
farmers demanded fertilizers in committees and water in canals in Unnao
किसानों की समस्याएं सुनतीं डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले की सफीपुर तहसील में आयोजित किसान दिवस में पहुंचे किसानों ने समितियों में खाद और माइनर में पानी उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम ने किसानों की मांगों को जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। डीएम अपूर्वा दुबे ने किसानों से खेती करने में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

किसान चंद्रपाल ने बताया कि साधन सहकारी समितियों पर खाद (डीएपी,यूरिया) समय से न पहुंचने पर बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। समय पर फसल बुआई नहीं हो पाती है। उनवा निवासी सुजात ने बताया कि माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। सफाई के नाम पर खिलवाड़ किया जाता है।
विज्ञापन

इसी कारण माइनर में पानी न पहुंचने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती है। इसके अलावा अन्य किसानों ने सम्मान निधि न पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। नाबार्ड की जिला विकास अधिकारी रिचा बाजपेई ने बताया कि किसान इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित कृषि से जुड़कर खेती करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किसानों को मौसम का पूर्वानुमान, मिट्टी की नमी, फसलों के रोग संबंधी जानकारी समय से मिल सकेगी। इस दौरान सीडीओ ऋषिराज, उपकृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा, एसडीएम शिवेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मेले में 252 पशुओं का हुआ इलाज
वहीं, लालपुर गांव में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डिप्टी सीवीओ डॉ. निर्मल कुमार ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बिछिया के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह ने बताया कि मेले में 252 पशुओं का इलाज कर दवा वितरित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed