फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

जिले में स्थापित होंगी दो नर्सरी

Fri, 10 Dec 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
other
असोहा ब्लाक का निरीक्षण करते अपर आयुक्त मनरेगा। संवाद - फोटो : UNNAO
असोहा। अपर आयुक्त मनरेगा ग्राम्य विकास ने ब्लाक और कांथा ग्राम पंचायत में मनरेगा से कराए जा रहे कार्य देखे। हालांकि उन्हें कोई कमी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत प्रत्येक जिले में 80 लाख लागत की दो-दो नर्सरी की स्थापना होगी। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। नर्सरी में पांच-छह तकनीकी रूप से दक्ष लोगों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ब्लाक पहुंचे और मीटिंग हाल, मनरेगा सेल और ब्लाक परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मीटिंग हाल में कराए जा रहे सुंदरीकरण कार्य देखकर संतोष व्यक्त किया। मनरेगा सेल में कंप्यूटर आपरेटर रोहित अग्निहोत्री से मस्टर रोल की फीडिंग और मजदूरों के भुगतान की जानकारी ली। इसके बाद वह ग्राम पंचायत कांथा पहुंचे। यहां मनरेगा से बने पशुपालन और बकरी शेड का निरीक्षण किया। मनरेगा से कराई जा रही नालियों की सफाई देखी। इसके बाद ब्लाक कार्यालय में डीडीओ मनीष कुमार, डीसी मनरेगा राजेश झा, बीडीओ असोहा राजेश बहादुर सिंह, बीडीओ पुरवा संतोष श्रीवास्तव और सफीपुर के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यों में तेजी लाई जाए। ज्यादा से ज्यादा काम कराए जाएं। इस दौरान एपीओ आशीष, रमाकांत, जगन्नाथ मिश्रा, ओम प्रकाश, टीए संजय मेहरोत्रा व अनीश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed