{"_id":"60e5dae78ebc3e9eb00d9dae","slug":"other-unnao-news-knp638846525","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइए उनकी याद में लगाएं एक पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइए उनकी याद में लगाएं एक पौधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया। कोरोना से दिवंगत लोगों की स्मृति में वन विभाग ने तुर्कमान नगर गांव में स्मृति वाटिका बनाई है। यहां दिवंगत लोगों के परिवारीजनों ने पौधरोपण किया। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगवाकर मृतकों के नाम का शिलापट लगाया गया। सभी ने दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
वन विभाग की ओर से आयोजित साप्ताहिक वन महोत्सव के अंतर्गत तुर्कमान नगर में बनाई गई स्मृति वाटिका की शुरुआत डीएम रवींद्र कुमार ने पौधरोपण करके की। यहां गदनखेड़ा, आवास विकास, दोस्तीनगर व राजेपुर के अशोक कुमार गुप्ता, रफी अहमद, चंदा, सुरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, दीपिका, सूर्यकांती, शोभा निगम, आरडी शर्मा सहित 35 दिवंगत लोगों के परिवारीजनों को बुलाकर बरगद, अशोक, मौलश्री, नीम के पौधों का रोपण किया गया। रेंजर वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया पहले चरण में आसपास के लोगों को बुलाकर पौधे लगवाए गए है। दूसरे चरण में दूर रहने वाले मृतकों के परिजनों को बुलाकर पौधरोपण कराया जाएगा। इस दौरान डीएफओ ईशा तिवारी, एसडीओ आरएन चौधरी व वन दरोगा रामदत्त मौजूद रहे।