{"_id":"60c25be88ebc3e9a220274cd","slug":"other-unnao-news-knp6334247186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सभासद ने लौटाया नकदी और जेवर भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सभासद ने लौटाया नकदी और जेवर भरा बैग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। पूर्व सभासद व पेंट कारोबारी ने ईमानदारी की मिशाल पेश कर बुधवार को सड़क पर पड़ा बैग महिला को सौंप दिया। बैग में एक लाख की नगदी व दो लाख रुपये की कीमत के जेवर थे। जेवर व नगदी मिलने पर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पूर्व सभासद अमरेंद्र ने बुधवार को तिकुनिया पार्क के पास एक बैग पड़ा देखा। बैग में एक लाख रुपये की नगदी और जेवर थे। अमरेंद्र ने बैग मिलने की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। गुरुवार सुबह थाना आसीवन के कस्बा कुरसठ निवासिनी अंजुम पत्नी फखरुद्दीन खां ने गंजमुरादाबाद निवासी फुरकान अंसारी के साथ अमरेंद्र से संपर्क किया। अंजुम ने बताया कि बुधवार सुबह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से फर्नीचर का सामान खरीदने बांगरमऊ आई थी। उसका मायका गंजमुरादाबाद में है । फर्नीचर खरीदने से पहले वह बाइक से मायके जा रही थी। बैग में नगदी व जेवर रखकर उसे बाइक की सीट के बीच में रख लिया। रास्ते में तिकोनिया पार्क के निकट अचानक बाइक की सीट से बैग सड़क पर गिर गया। उसे बैग गिरने का एहसास नहीं हो पाया। अमरेंद्र अवस्थी ने बैग में रखे जेवर व नगदी के बारे अंजुम से पूछताछ की। अंजुम ने बताया कि बैग में 99520 रुपये, सोने की लगभग 20 ग्राम वजनी झुमकी व चांदी की पायल थी। उसकी जानकारी सही होने पर अमरेंद्र ने नगदी व जेवर अंजुम को दिखाकर बैग समेत उसके सुुपुर्द कर दिया।