फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

डेंगू का अलर्ट जारी, बुखार के मरीजों पर होगी खास नजर

Sun, 30 Aug 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। कोरोना के बाद अब मच्छर जनित रोगों का मौसम आते ही स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लिए जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। अस्पताल में आने वाले बुखार मरीज पर खास नजर रखने व उसकी खून की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मलेरिया विभाग से मच्छरों की रोकथाम के लिए जलभराव वाले इलाकों में दवा का छिड़काव व फागिंग कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि जिले में मच्छर जनित रोगों के लिए जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान कराई जा रही है। इन क्षेत्रों में मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। अगर किसी मरीज को एक सप्ताह से अधिक समय से बुखार आ रहा है तो उसकी खून की जांच के साथ कोविड की जांच होगी। जलभराव वाले स्थानों पर डीडीटी व नाले नालियों में लार्वा नाशक रसायनों का छिड़काव कराया जाएगा। नगर पालिका के सहयोग से फागिंग कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

...
डेंगू का अलर्ट जारी होते ही जिले में मरीजों के इलाज के लिए 11 ब्लॉकों के स्वास्थ्य केंद्रों में ईटीसी (इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर) बनाए गए हैं। इसमें जिला चिकित्सालय के साथ सुमेरपुर, पुरवा, हिलौली, सफीपुर, बांगरमऊ, असोहा, हसनगंज, अचलगंज, बिछिया व नवाबगंज के स्वास्थ्य केंद्रों में सेंटरों को खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
डेंगू में मरीज के शरीर में लाल दाने निकल आते हैं। रोग के गंभीर होने पर मरीज के मुंह, नाक, मल के रास्ते प्लेटलेट्स की कमी होने पर खून निकलने लगता है। इसके साथ ही चिकनगुनिया में मरीज को तेज बुखार, जोड़-मांसपेशियों में दर्द व सूजन की शिकायत होती है।

डेंगू व चिकनगुनिया, एडीज मच्छर के काटने से होता है। एडीज मच्छर हमेशा साफ व रुके हुए पानी में पनपते हैं। डेंगू व चिकनगुनिया से बचने के लिए जरूरी है कि हम घरों में टूटे हुए बर्तनों, कूलर व गमलों आदि में पानी न जमा होने दे। अगर कहीं पानी रुकता है तो उसमें दवाओं का छिड़काव करते रहें। इसके साथ ही बुखार आने पर फौरन चिकित्सक से संपर्क कर खून की जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed