फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One lakh rupees from the old age of returning the tax

बैनामा कर वापस लौट रहे वृद्ध से छीने एक लाख

Sat, 01 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव Updated Sat, 01 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees from the old age of returning the tax
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा बाईपास के निकट जमीन का बैनामा कर वापस जा रहे वृद्ध से दो लोगों ने एक लाख रुपये छीन लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वृद्ध ने गांव के ही दो लोगों पर शक जताया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाईपास पर तैनात ऐक्शन मोबाइल को मौके पर भेजा। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के बाबाखेड़ा पोटरिहा निवासी रामस्वरूप (55) ने ललऊखेड़ा निवासी राजकिशोर चौरसिया से हुलासखेड़ा स्थित सात बीघा जमीन का सौदा किया था। जमीन का सौदा सात लाख रुपये में तय हुआ। इसमें से कुछ रुपये राजकिशोर ने रामस्वरूप को पहले ही दे दिए थे। शेष रुपये जमीन का बैनामा करने के बाद देने की बात कही थी। शुक्रवार को रामस्वरूप गांव के ही प्रधान आशू पांडेय के साथ जमीन का बैनामा करने शहर आया था। जमीन का बैनामा राजकिशोर के नाम करने के बाद उसे एक लाख 15 हजार रूपये मिले थे।
विज्ञापन


रुपये लेने के बाद रामस्वरूप बाइक से घर लौट रहा था। रामस्वरूप का आरोप है कि गदनखेड़ा चौराहे के निकट उसे बाबाखेड़ा गांव निवासी राजन व उसके साथी दीपक ने रोक लिया। इस बीच वह जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उन्होंने उससे मारपीट शुरू कर दी और जेब में पड़े एक लाख रुपये छीन लिए। विरोध करने पर धक्कामुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित रामस्वरूप कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed