{"_id":"672036b74a5295841c44ca1d17656c50","slug":"one-killed-in-accidents-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में डंपर चालक की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में डंपर चालक की मौत, चार लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। हाइवे पर हुए दो सड़क हादसों में एक डंपर चालक की मौत हो गई जबकि दूसरे डंपर चालक और क्लीनर समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाइवे पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार डंपर सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गया। इससे कानपुर के कोइलीपुरवा बिल्हौर निवासी डंपर चालक करन सिंह (28) की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, सोमवार रात करीब एक बजे पक्षी विहार के सामने डंपर और वैन की भिड़ंत में डंपर पलट गया। हादसे में हमीरपुर निवासी डंपर चालक ज्ञानेंद्र सिंह (48) और कानपुर के गजनेर निवासी क्लीनर रितेश (38) के अलावा वैन में सवार हरिदीप सिंह (50) और रामू सोनी (28) घायल हो गए। पुुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन