फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   navratri festival

उमड़ी भक्तों की भीड़, लगा रहे जयकारे

Mon, 11 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 11 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
navratri festival
नवरात्रि उत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

विकासखंड के गांव ओरहर स्थित साखों देवी मंदिर का इतिहास आस्था के कथानकों से भरा पड़ा है। यहां मनौती मांगने वाले व मनौती पूरी होने पर मां का बधावा करने वाले भक्तों की होड़ लगी रहती है। कभी पुराना सा दिखने वाला प्राचीन मंदिर अब भव्य देवालय का रूप ले चुका है। यहां पर एक सरोवर भी है। हर साल दोनों नवरात्रों, दशहरा एवं शीतला अष्टमी पर विशाल मेला लगता है। मंदिर के प्रबंधक महेंद्र शुक्ला ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार पंडित बैजनाथ शुक्ल ने कराया था। दोबारा 1986 में यहीं के पंडित सूर्य नारायण तिवारी ने इसका नवनिर्माण कराया। इसके बाद जिला पंचायत में कार्यरत रहे भगवती प्रसाद वर्मा व उनकी पत्नी ने 1992 में अपने जीवन की संचित कमाई को मां के चरणों में समर्पित कर मंदिर को भव्य रूप दिया। मंदिर के पास ही राधाकृष्ण पंचदेव धाम भी है। ओरहर के रामकिशोर मिश्र व अनिल त्रिवेदी बताते हैं कि जब भी मंदिर खुलता है मूर्ति का जलाभिषेक हो चुका होता है। लोगों की मान्यता है कि मंदिर में स्थापित माता साखों देवी प्रतिमा का नीर आंखों की ज्योति को बढ़ाता है। जिसका साकार उदाहरण रायपुर बुजुर्ग निवासिनी किशन पाल की पत्नी सोमवती हैं। जिनकी लाइलाज हो चुकी आंखों की रोशनी मां के दर्शन व सरोवर में स्नान करने से लौटी है। यही भरोसा लालपुर निवासी सोमवती व देववती का है। मंदिर के पुजारी अवधेश कुमार द्विवेदी उनकी पत्नी सविता द्विवेदी का कहना है कि मंदिर सैकड़ों साल पुराना और पौराणिक है। श्रृद्धालुओं की मानें तो आंख में लाल दाग होने पर मां के चरणों का नीर डालने से माता की कृपा से आंख निरोगी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed