{"_id":"5f1496d78ebc3e636b75c911","slug":"old-man-dies-of-corona-14-more-infected-unnao-news-knp572137023","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वृद्ध की मौत, 14 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वृद्ध की मौत, 14 और संक्रमित
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में कोरोना से संक्रमित एक और वृद्ध की मौत हो गई। जबकि तीन तहसील क्षेत्रों में 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों में शहर के मोती नगर मोहल्ले के 3, शुक्लागंज में 9, बांगरमऊ तहसील के 1 व हसनगंज तहसील के गांव मुजफ्फरपुर सर्रा निवासी युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों को औरास व सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के मोहल्ला मोतीनगर निवासी 58 वर्षीय अधेड़, 31 व 25 साल का युवक, शुक्लागंज को पोनी रोड निवासी 75 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्ध को सांस लेने में दिक्कत होने पर कानपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। इसी दौरान कोराना जांच कराई गई थी। इसी मोहल्ले में रहने वाला 26 साल का युवक, 34 साल की महिला, मिश्रा कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय युवक, सीताराम कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय युवक। लखापुर निवासी 16 वर्षीय किशोर, रिषी नगर निवासी 29 वर्षीय महिला, कंचन नगर निवासी 35 वर्षीय युवक, अहमद नगर निवासी 22 वर्षीय युवती, मिश्रा कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय युवक शामिल हैं। वहीं, बांगरमऊ के मोहल्ला मदरनगर में 26 साल का युवक, हसनगंज तहसील के गांव मुजफ्फरपुर सर्रा निवासी 10 साल के बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मानसिक रूप से बीमार इस बच्चे का लखनऊ में इलाज चल रहा है। 16 जुलाई को वहीं सैंपल हुआ था।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि 10 कोरोना संक्रमितों को औरास व सोहरामऊ स्थित कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक 465 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें स्वस्थ होने पर 181 को घर भेजा जा चुका है। जबकि 269 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, 8 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 77 प्रवासी हैं।
विज्ञापन
एक ही परिवार के चार लोग अब तक मिल चुके हैं संक्रमित
शहर के मोहल्ला मोतीनगर में कोरोना संक्रमित मिले 58 वर्षीय अधेड़ के माता-पिता, बहू व एक अन्य युवक अब तक संक्रमित मिल चुका है। अधेड़ की इलेक्ट्रॉनिक दुकान होने से वहां काम करने वाले 8 लोगाें को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया जा रहा है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
युवक के संक्रमित मिलने के बाद पांच आइसोलेट
मोतीनगर मोहल्ले में 25 साल के युवक के संक्रमित मिलने के बाद पत्नी, माता-पिता व भाई-बहन को आइसोलेट कराया जा रहा है।