फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Old age pension not received for last three years, heels worn out while running for office

Unnao News: तीन साल से नहीं आई वृद्धावस्था पेंशन, कार्यालय की दौड़ लगाते एड़ियां घिसीं

Sun, 20 Oct 2024 04:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Old age pension not received for last three years, heels worn out while running for office
हसनगंज। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में शनिवार को डीएम के पास कई ऐसे शिकायतें पहुंचीं जिनका पूर्व में प्रार्थनापत्र देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। दो बुजुर्ग महिलाओं ने तीन साल से वृद्धावस्था पेंशन न मिलने पर गुहार लगाई। एक महिला ने दो बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी प्लाॅट पर कब्जा न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन

सलेमपुर निवासी वृद्धा रामश्री व टिकाना ने डीएम को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि तीन साल से वृद्धावस्था पेंशन नहीं आई है। कई बार कागज और प्रार्थनापत्र दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कार्यालय की दौड़ लगाते एड़ियां घिस गई हैं। डीएम गौरांग राठी ने बीडीओ से रिपोर्ट तलब की। कादिलपुर निवासी इशरत जहां ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने दो बिस्वा के प्लॉट पर कब्जा कर लिया है। कब्जा छोड़ने के लिए दो लाख रुपये मांग रहे हैं। आरोप लगाया कि दो बार प्रार्थनापत्र दिया लेकिन फर्जी निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

बरातीखेड़ा निवासी मुन्नीलाल ने बताया कि पिता की मौत के बाद जमीन की वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन लेखपाल रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। मुरव्वतपुर के महिपाल ने बताया कि अंत्योदय कार्ड है। कोटेदार अंगूठा लगाकर राशन की बोरी देकर फोटो खींचने के बाद वापस ले लेता है। रफीगढ़ी की प्रिया सिंह ने बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने उनकी चार बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। डीएम ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलपुर बकिया के प्रधान इंद्रेश रावत व अन्य ग्रामीणों ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गंदा पानी भरा है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। निकलना मुश्किल हो गया है। डीएम ने कुल 275 प्रार्थनापत्रों में से 111 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
दो घंटे देर से पहुंचे डीएम को शिकायत बताने के लिए फरियादियों की भीड़ रही। दो बजे के बाद डीएम चले गए। सभी फरियादियों के प्रार्थनापत्र लेकर संबंधित विभागों को 15 दिन में निस्तारण के निर्देश दिए। साथ पुन: प्राप्त शिकायती पत्रों पर मौके पर ही रिपोर्ट तलब की, लेकिन घंटों रिपोर्ट न आने पर डीएम ने एसडीएम रामदेव निषाद से नाराजगी जताई। एसपी दीपक भूकर, कार्यवाहक तहसीलदार आशुतोष पांडेय व सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
------------------------
केसीसी के लिए भटक रही दिवंगत सेनानी की पत्नी बोलीं- वापस ले लो ताम्रपत्र
क्रासर
सीडीओ ने पुरवा, बीघापुर में एडीएम ने की जन शिकायतों की सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ। तहसील में एसडीएम नम्रता सिंह से जनशिकायतों की सुनवाई की। दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूरज प्रसाद मिश्र की पत्नी शांति देवी ने बैंक के अधिकारियों पर किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम से सरकार द्वारा दिए गए ताम्रपत्र और परिचय पत्र को वापस लेने के लिए कहा। एसडीएम ने 69 में से तीन का मौके पर निस्तारण किया।

बीघापुर प्रतिनिधि के अनुसार, एडीएम नरेंद्र सिंह के पास 79 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। पाटन ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान मुन्नी देवी ने ग्राम समाज की सुरक्षित व बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की कई बार शिकायत के बाद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। ओसिया के गोविंद ने चकबंदी लेखपाल व कानूनगो की शह पर उसकी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का प्रार्थनापत्र दिया। बीघापुर शांति नगर के चैतन्य कुमार ने अवैध कब्जा रोकने की मांग की।
सफीपुर में एसडीएम नवीन चंद्र, तहसीलदार रामशंकर, ईओ विनीत कुमार श्रीवास्तव ने शिकायतें सुनीं। पुरवा में सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने 70 में से 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। धन्नीपुर निवासी कमलेश ने बताया कि छह महीने पहले बिजली के पोल में आग लगने से केबल और मीटर जल गया था। विभाग को सूचना दी लेकिन इसके बाद इस समयावधि का 12 हजार रुपये का बिल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed