फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Officers landed on the road at night to stop overloading

Unnao News: ओवरलोडिंग रोकने रात में सड़क पर उतरे अफसर

Thu, 02 Mar 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 02 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Officers landed on the road at night to stop overloading
उन्नाव। खनिज लदे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जिले में मंगलवार रात 12 बजे से अभियान चलाया गया। सुबह पांच बजे तक चले अभियान में 15 ओवरलोड वाहन पकड़े गए। जांच के बाद खनन विभाग ने 4.80 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर मंगलवार रात को हसनगंज, सफीपुर एसडीएम, सीओ और जिला खनन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने लखनऊ-कानपुर हाईवे, उन्नाव-हरदोई और हसनगंज मार्ग पर रात 12 बजे से अचानक वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पांच घंटे चली चेकिंग में अधिकारियों ने 15 ओवरलोड वाहन पकड़े। इनमें स्वीकृत से दो गुना माल लदा मिला। जांच के बाद 4.80 लाख रुपये जुर्माना लगाया। जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप ने बताया कि पकड़े गए वाहनों पर परिवहन विभाग भी जुर्माना और कार्रवाई करेगा। बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

लखनऊ व अन्य जिलों की ओर जा रहे ओवरलोड वाहन चालकों को जैसे ही अलग-अलग मार्गों पर भार वाहनों की चेकिंग की सूचना मिली वह होटल, ढाबों व अन्य सुनसान स्थानों पर वाहन खड़े कर इधर-उधर हो गए। सुबह सात बजे तक गहिरा, आजाद मार्ग, सोनिक, पुरवा रोड, हरदोई रोड और बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर भार वाहन सड़कों के किनारे खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई शुरू होते ही फतेहपुर-लखनऊ मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया। मंगलवार रात जैसी ही अभियान की जानकारी मिली हाईवे व अन्य मार्गों से होकर लखनऊ जाने वाले वाहन चालकों ने रायबरेली हाईवे, बीघापुर-दूधी कगार मार्ग, उन्नाव-पुरवा मार्ग से अपने वाहन निकाले। मालूम हो कि हाईवे पर टोल टैक्स बचाने और परिवहन व खनन विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए भारी वाहन फतेहपुर-पुरवा मार्ग से मोहनलालगंज मार्ग और लखनऊ मार्ग पर भारी वाहन निकलते हैं। इससे क्षेत्र की सड़कें भी ध्वस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed