फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   NRHM team inspecting

एनआरएचएम टीम के सामने आई हकीकत

Wed, 07 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 07 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
NRHM team inspecting
उन्नाव। एनआरएचएम की क्लालिटी एसोरेंस इकाई की महाप्रबंधक डा. शोभा अचानक बुधवार को जब महिला जिला अस्पताल पहुंची तो हकीकत सामने आ गई। लेबर रूम में गंदगी फैली मिली, बेबी वार्मर मशीन कूड़े की तरह पड़ी मिली, महिला वार्ड में अव्यवस्था दिखी व चिकित्सकों का ड्यूटी चार्ट तक देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन


एक जगह इतनी खामियां सामने आने के बाद महाप्रबंधक का पारा चढ़ गया और उन्होंने महिला सीएमएस को जमकर फटकार लगाई। व्यवस्थाओं को सही करने के निर्देश देते हुए टीम अचलगंज सीएचसी का निरीक्षण करने निकल पड़ी। वहां टीम के पहुंचने से पहले सारी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी थीं।
विज्ञापन


एनआरएचएम की क्वालिटी एसोरेंस इकाई की महाप्रबंधक डॉ. शोभा अपने साथी डॉ. सौरभ के साथ सुबह 10.45 बजे जिला महिला अस्पताल पहुंची। वार्ड के अंदर अधिक भीड़ को देखते हुए वहां मौजूद स्टॉफ को फटकार लगाई और प्रसूता के पास एक या दो तीमारदार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


11.20 बजे टीम प्रसव कक्ष पहुंची। प्रसव कक्ष में गंदगी देख महाप्रबंधक डॉ. शोभा का पारा चढ़ गया। इतना ही नहीं प्रसव कक्ष के अंदर बेबी वार्मर मशीन भी कूड़े की तरह एक कोने पर पड़ी मिली। सर्दी के मौसम में मासूम बच्चों की सेहत के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को टीम ने घोर लापरवाही माना। यही नहीं प्रसव के दौरान प्रयोग किए जाने वाले औजार भी गंदगी के बीच रखे मिले।

इस पर उन्होंने सीएमएस डॉ. सरोज श्रीवास्तव को फटकार लगाई। उसके बाद टीम ने प्रसव कक्ष के बाहर का निरीक्षण किया। लेवर रूम के बाहर ड्यूटी चार्ट भी नहीं लगा था। यहां कूड़ेदान के पास गंदगी मिली। इतना ही नहीं ब्वायलर भी नहीं खुला।


दीवारों में गड्ढे देख सीएमएस से कहा कि इनको तो भरवा सकती हो कि नहीं। ऐसे तो चूहे सब तार काट डालेंगे। महिला सीएमएस ने जल्द गड्ढों को भरवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला कम्यूनिटी प्रॉसेस प्रबंधक डॉ. अभय द्विवेदी व एसीएमओ डॉ. एके रावत मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed