फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Notice to six slaughter houses and 54 tanneries

खुले में बहता है स्लाटर और टेनरियों का पानी, रिपोर्ट में खुलासा

Sun, 13 Mar 2022 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Notice to six slaughter houses and 54 tanneries
उन्नाव। स्लॉटर हाउस और टेनरियों से दूषित पानी बहाया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में इसका खुलासा हुआ है। फरवरी में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने छह स्लॉटर हाउस और 54 टेनरियों को नोटिस भेजकर 15 दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिले की टेनरियों और स्लॉटर हाउस में पानी का शोधन नहीं किया जा रहा है। रात में लोन और सिटी ड्रेन में गंदा पानी बहा दिया जाता है। 20 फरवरी को यूपीपीसीबी (उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) ने लोनी व सिटी जेल ड्रेन के पानी का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। इसकी रिपोर्ट के अनुसार बहाया गया पानी अत्यधिक प्रदूषित मिला है। पानी में बीओडी, सीओडी व घातक केमिकल पाए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने छह स्लॉटर व 54 टेनरियों को 15 दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि पर्यावरण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed