फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Notice to 11 polluting factories in Ganga

गंगा में प्रदूषण फैलाने वाली 11 फैक्ट्रियों को नोटिस

Sat, 23 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 23 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Notice to 11 polluting factories in Ganga
factories - फोटो : file photo
जिले के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में टेनरियों व अन्य फैक्ट्रियों की लगातार आ रही शिकायतों के मद्देनजर जिला प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि बंथर उन्नाव क्षेत्र की मेेसर्स रहमान इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नार्दन टेनरी, इस्लाम टेनर्स, रुक्श इंटरप्राइजेज, लारी टेक्सटाइल एंड डाईंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और औद्योगिक क्षेत्र साइट-2 उन्नाव क्षेत्र की सुपर हाउस लिमिटेड, क्रिसेंट टेनर्स प्राइवेट लिमिटेड, सुल्तान टेनरीज एंड लेदर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, इकबाल लेदर लिमिटेड, सुल्तान टेनर्स, मॉडल एक्जिम नामक फैक्ट्रियां के ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी में क्रोमियम की मात्रा मानक से अधिक है।
विज्ञापन


यह पानी नालों से होता हुआ गंगा में गिरता है। इससे जल एवं वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इन सभी फैक्ट्रियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।  प्रदूषण नियंत्रण विभाग के प्रभारी क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि इन फैक्ट्रियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर इनकी जांच की गई। जांच में फैक्ट्री से निकलने वाले पानी में क्रोमियम की मात्रा मानक से अधिक मिलने पर नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed