{"_id":"c6e732ca6a9ee6a9715d4dbfd04105b4","slug":"notice-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस देकर हो रही खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस देकर हो रही खानापूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। यूडीए गेस्ट हाउस को नोटिस भेजकर खाना पूर्ति कर रहा है। करीब छह माह पूर्व भेजी गई नोटिस का हल अभी तक नहीं निकला और विभाग ने गेस्ट हाउस संचालकों को एक बार फिर दूसरी नोटिस थमा दी। अधिकारियों की माने तो इस बार मानकविहीन बने गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई होना तय है। इंतजार डीएम के आदेश का हो रहा है।
विज्ञापन
उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने इस बार 24 गेस्ट हाउस संचालकों को मानक विहीन निर्माण करने के लिए नोटिस जारी की है। इससे पहले करीब छह माह पूर्व यूडीए ने करीब डेढ़ दर्जन ऐसे गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी की थी। सूत्रों की माने तो यूडीए में बैठे लोगों ने जेब गरम करके नोटिस को ही भूला दिया।
विज्ञापन
अब जब पहली नोटिस को भेजे करीब छह माह का समय बीत चुका है तो विभाग ने एक बार फिर नोटिस भेज दी है। विभाग ने 24 गेस्ट हाउस संचालकों को मानक विहीन निर्माण कराए जाने पर नोटिस जारी की है। यूडीए ने मानकविहीन गेस्ट हाउसों की सूची तैयार करके कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के पास भेज दी है और कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन