फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Not cash, the commotion of the account holders

नहीं मिला कैश, खाताधारकों ने किया हंगामा

Thu, 15 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 15 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Not cash, the commotion of the account holders
बैंक में ग्राहकों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बुधवार को शहर की सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में खाताधारक रुपये निकालने के लिए पहुंचे थे। इसमें कई लोग ऐसे थे जो कई दिनों से बिना रुपयों के ही घंटों लाइन में लगने के बाद वापस लौट रहे थे। इसके बाद जब वह लोग बुधवार को बैंक पहुंचे और लाइन में लगने के करीब तीन घंटे बाद उन्हें कैश न होने की जानकारी दी गई तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा। बैंक की लाइन में लगे शहर के पूरन नगर निवासी घनश्याम, लोकनगर निवासी राजकुमार, अवस्थीखेड़ा निवासी विष्णु शंकर, बिचपरी निवासी तेजपाल, आवास विकास कालोनी निवासी दिलीप कुमार व राजा शंकर सहाय इंटर कालेज के शिक्षक उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह लोग बीते कई दिनों से बैंक में लाइन में लगने के बाद भी वापस लौट रहे थे। बुधवार को जब वह लोग बैंक पहुंचे तो बैंक अधिकारियों ने कैश न होने की बात नहीं बताई। जब वह लोग घंटों तक लाइन में लगे रहे तो अधिकारियों ने उन्हें अचानक कैश खत्म होने की बात कह दी। इसकी शिकायत करने जब वह लोग बैंक मैनेजर के पास पहुंचे तो वह अपने केबिन से उठकर चले गए। बांगरमऊ में बुधवार को क्षेत्र की अधिकांश बैंकों में दोपहर के बाद पैसा खत्म होने की तख्तियां लटक गईं। लाइन में लगे सैकड़ों लोग काफी इंतजार के बाद भी पैसा नहीं निकाल सके। स्थानीय स्टेट बैंक शाखा व पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम खराब है। वहीं बैंक आफ  बड़ौदा का एटीएम एक दिन भी नहीं चला। अन्य सभी बैंकों के एटीएम भी पैसा न आने के कारण बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed