Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Nomination from today, procession will be banned within 100 meters radius from the Collectorate.

Unnao News: नामांकन आज से, कलक्ट्रेट से 100 मीटर दायरे में प्रतिबंधित होगा जुलूस

Thu, 18 Apr 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nomination from today, procession will be banned within 100 meters radius from the Collectorate.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। कलक्ट्रेट के डीएम न्यायालय कक्ष में पर्चा दाखिल करने की व्यवस्था को देखते हुए परिसर में बैरिकेडिंग लगाई गई है। वहीं 100 मीटर के दायरे में जुलूस व नारेबाजी प्रतिबंधित रहेगी।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो 25 अप्रैल तक चलेगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 अप्रैल होगी। उम्मीदवारों को कलक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट कक्ष में पर्चा दाखिल करने होंगे। राजनैतिक दल का प्रत्याशी एक प्रस्तावक ले जा सकेगा। जबकि निर्दलीय को 10 प्रस्तावक ले जाने होंगे।
विज्ञापन

एक बार में प्रत्याशी सहित पांच व्यक्ति को ही कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। एक प्रत्याशी को नामांकन के लिए अधिकतम तीन वाहन लाने की अनुमति रहेगी। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट के अंदर व बाहर निराला पार्क के सामने, सीडीओ आवास और एसपी कार्यालय तिराहे पास बैरीकेडिंग लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। धारा 144 लागू है। इसलिए पांच से अधिक को कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार आचार संहिता का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। बताया कि उम्मीदवार नामांकनपत्र 18 अप्रैल से कलक्ट्रेट डीएम न्यायालय कक्ष से नि:शुल्क ले सकेंगे। - गौरांग राठी, जिला निर्वाचन अधिकारी
---------------


नामांकन के लिए लगानी होगी वोटरलिस्ट की सत्यापित कॉपी

नामांकन के लिए वोटरलिस्ट की सत्यापित कापी भी लगानी होगी। आपराधिक इतिहास के साथ संपति की जानकारी भी पर्चा दाखिल करते समय उम्मीदवार को देना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार को संबंधित पार्टी का अनुमतिपत्र (फार्म ए या बी) भी नामांकन की अंतिम तिथि में तीन बजे तक दाखिल करना होगा। सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 25 हजार रुपये और एससी/एसटी प्रत्याशी को 12 हजार 500 रुपये का चालान जमा करना होगा।
-----------------
कलक्ट्रेट की तरफ वाहनों की रहेगी नो इंट्री

उन्नाव। लोकसभा चुनाव के लिए आज से शुरू हो रहे नामांकन को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 29 अप्रैल तक कलक्ट्रेट रोड पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। हरदोई रोड पुल से शहर की तरफ से आने वाले चार पहिया व भारी वाहनों को गेस्ट हाउस के पास रोक दिया जाएगा। बांगरमऊ और सफीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को दोस्ती नगर बाईपास मार्ग से भेजा जाएगा।

-------------

लोकतंत्र के महा उत्सव के लिए सजा कलक्ट्रेट
उन्नाव। आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। कलक्ट्रेट में डीएम न्यायालय कक्ष में पर्चा दाखिल किए जाने की व्यवस्था की गई है। कक्ष के आसपास से लेकर बाहर और मुख्य द्वार तक कलक्ट्रेट को चुनावी रूपी महा उत्सव के लिए सजाया गया है। दीवारों पर मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखे पोस्टर, बैनर चस्पा कराए गए हैं। कक्ष के बाहर रैंप पर फूलों से सजावट की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि नामांकन के दौरान उम्मीदवारों के साथ भीड़ भी आती है। जो लोग आएंगे वह मतदाता जागरूकता के स्लोगन पढ़ेंगे। इससे वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed