{"_id":"5f134baf8ebc3e63e035bca8","slug":"nodal-officer-reached-the-city-kotwali-reviewed-the-hotspot-unnao-news-knp5719680177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी पहुंचीं शहर कोतवाली, हॉटस्पॉट का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी पहुंचीं शहर कोतवाली, हॉटस्पॉट का लिया जायजा
विज्ञापन
शहर कोतवाली में पुलिस अधिकारियों को निर्देश देतीं जिले की नोडल अधिकारी व अपर पुलिस महानिदेशक नी?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले की नोडल अधिकारी व अपर पुलिस महानिदेशक नीरा रावत ने शहर कोतवाली, शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्र और माखी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने दहीचौकी कंटेनमेंट क्षेत्र का भी जायजा लिया। साथ ही अपराधियों की सूची व महिला अपराधों की समीक्षा भी की।
शनिवार सुबह एडीजी नीरा रावत शहर कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने कोतवाली आने वाले पीड़ितों व फरियादियों की समस्या का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कोविड-19 को लेकर एहतियात बरतने को कहा। नोडल अधिकारी ने कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक व कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। माखी थाने पहुंचकर महिला आरक्षी की बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में साफ -सफ ाई व कोविड डेस्क को लेकर थाना प्रभारी पवन सोनकर को आवश्यक निर्देश दिए। करीब डेढ़ घंटे थाने का निरीक्षण करने के बाद साप्ताहिक बंदी का जायजा लेने नोडल अधिकारी भ्रमण पर निकलीं और लॉकडाउन की हकीकत जानी। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा।
इस मौके पर एसपी रोहन पी कनय, एएसपी धवल कुमार जायसवाल, सीओ सफ ीपुर एमपी शर्मा भी मौजूद रहे। वहीं, बेलसी चौराहे थाना जाने वाले मार्ग पर रस्सी बांध कर फ रियादियों को रोक दिया गया। जिससे फ रियादी अपनी समस्या एडीजी से नहीं बता सके। वहीं, थाना क्षेत्र के पवई के मजरा शिवबक्सखेड़ा निवासी रामनरेश को बेटी की हत्या के संबंध में प्रार्थनापत्र देना था लेकिन पुलिस ने बाहर ही रोक दिया।
विज्ञापन
गजौली गांव का किया निरीक्षण
सोनिक प्रतिनिधि के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के दहीचौकी के गजौली गांव का निरीक्षण नोडल अधिकारी ने किया। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। गांव के बाहर ही एक जगह सभी सामानों की व्यवस्था देखी। नोडल अधिकारी ने 50 घरों की आबादी को होम क्वारंटीन कराने को कहा। कहा कि साफ -सफ ाई के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखें। कहा कि घर का एक व्यक्ति 9 बजे तक सब्जी व फ ल लेने जा सकता है। साथ ही ब्लॉक कर्मचारियों को प्रतिदिन साफ -सफ ाई करने का निर्देश दिया।