फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   No extortion was sought borrowings

फिरौती नहीं उधारी मांगी थी

Mon, 27 Jul 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 27 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

उन्नाव। ठेकेदार और उसके साथियों पर जिला पंचायत कार्यालय में मारपीट और अगवा करके दस लाख फिरौती मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले जिला पंचायत सदस्य ने गुरुवार को यू-टर्न ले लिया। सदर कोतवाली में दिए गए लिखित सुलहनामा में उन्होंने बकाया 7.80 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद है। उन्होंने बकाया रकम चुकाने के लिए तीन महीने का वक्त मांगा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शनिवार को दर्ज हुई रिपोर्ट खारिज कर दी गई है।

विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य और आसीवन थानाक्षेत्र के दरिहट गांव निवासी संजय कुमार लोधी के साथ शनिवार शाम को एक ठेकेदार और उसके साथी जिला पंचायत कार्यालय में मारपीट करने के बाद अपनी कार में डालकर भाग निकले थे। जिला पंचायत सदस्यों को उठाने वालों पर नौ लाख रुपये फिरौती की मांग करने और हाइवे स्थित एक इंटरलॉक ब्रिक फैक्ट्री में बंद करने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर ठेकेदार और उसका साथी भाग निकला था जबकि फैक्ट्री मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। संजय ने ठेकेदार फरीद और उसके साथी आरिफ समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, अपहरण और फिरौती मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की तफ्तीश में सदर कोतवाली पुलिस ने अपहरण और फिरौती नहीं, बल्कि काफी समय से बकाया लाखों की रकम को वसूलने के लिए दबाव बनाने का मामला पाया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक जांच में पता चला कि ठेकेदार और उसके साथी ईट भट्ठा स्वामी का लाखों रुपये बकाया है। संजय ने दो बार चेक दिए जो बाउंस हो गए। संजय के खिलाफ चेक बाउंस होने की रिपोर्ट भी चल रही है।


रविवार को कोतवाली प्रभारी ने संजय को बुलाया और जांच के दौरान सामने आई बातों की जानकारी की। मामला खुला तो संजय ने आरोपियों के पक्ष में सुलहनामा लगा दिया। कोतवाली प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य ने बकाया रकम चुकाने के लिए तीन महीने की मोहलत मांगी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दर्ज किया गया मुकदमा खारिज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed