फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   No ban on contaminated flow of tanneries, slotter houses

टेनरियों, स्लॉटर हाउसों के दूषित उत्प्रवाह पर रोक नहीं

Fri, 10 Jan 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
No ban on contaminated flow of tanneries, slotter houses
दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोनी ड्रेन में बनाए गए बांध के बराबर तक पहुंचा उफनाया दूषित पानी? - फोटो : UNNAO
सोनिक(उन्नाव)। माघ मेला के दौरान गंगा को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए की जा रही कवायद बेमतलब साबित हो रही है। उत्पादन बंद न करना पड़े इसलिए टेनरी व स्लॉटर हाउस संचालकों ने लोनी ड्रेन में बांध बनाए लेकिन उत्प्रवाह तेजी से जारी है। नतीजा यह कि ड्रेन में उफान से कच्चे बांधों में कटान शुरू है। कई जगह पानी बांध के बराबर तक पहुंच गया। ठोस कदम न उठाए गए तो जल्द ही दूषित पानी गंगा नदी में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

प्रयागराज में 10 जनवरी से माघ मेला की शुरुआत हो रही है। इस दौरान कई चरणों में शाही स्नान भी होंगे। माघ मेला के दौरान गंगा में प्रदूषित उत्प्रवाह न गिरे इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी टेनरी व स्लॉटर हाउस संचालकों को उत्प्रवाह न छोड़ने या उत्पादन बंद करने के निर्देश दिए थे। बीते शनिवार को एडीएम ने टेनरी व स्लॉटर हाउस संचालकों के साथ बैठक की थी। टेनरी व स्लॉटर हाउस संचालकों ने उत्प्रवाह न छोड़ने व अपने कारखाने में बनाए गए स्टोरेज टैंक में एकत्र रखने की बात कही थी। लेकिन उत्प्रवाह सिटी ड्रेन में जाने से नहीं रुका। बुधवार को सिटी ड्रेन में पानी बढ़ा तो उसे गंगा नदी तक जाने से रोकने के लिए स्लॉटर हाउस संचालकों ने कई स्थानों पर मिट्टी के बांध बनाकर रोकने की कवायद की। लेकिन पानी बढ़ने से लोनी ड्रेन गुरुवार को उफना गई। कई स्थानों पर कटान भी शुरू हो गई है। अगर ड्रेन में पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो जल्द ही दूषित पानी बांध तोड़कर गंगा जल में मिल जाएगा।
विज्ञापन

डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि टेनरी व स्लॉटर हाउस संचालकों को उत्प्रवाह बहाने से रोका गया है। हालांकि लोनी ड्रेन का पानी अभी गंगा नदी तक नहीं पहुंच रहा है। पानी का बहाव रोकने के लिए 11 स्थानों पर बांध बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि निगरानी के लिए दो टीमें भी बनाई गई हैं। बताया कि अगर दूषित पानी उफनाने और बांध के ऊपर से बहकर गंगा नदी में गया तो स्लॉटर हाउस व टेनरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed