फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Nephew uncle's home was stolen along with peers

भतीजे ने साथियों संग मिलकर की थी चाचा के घर चोरी

Fri, 22 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 22 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nephew uncle's home was stolen along with peers
चोरी - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी अवधेश कुमार शुक्ल 17 जुलाई को परिवार के साथ घर में ताला बंदकर अपनी ससुराल गए थे। घर सुनसान देख उसके भतीजे सचिन ने बाबूूगंज निवासी अपने साथी सुयश यादव व मनोज तिवारी के साथ मिलकर चाचा के घर चोरी की योजना बनाई। तीनों आरोपी धवन रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत रात में तीनों ने घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। सभी ने अलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखे 15000 रुपये व जेवरात समेत करीब एक लाख का माल पार कर दिया। अगले दिन पड़ोसियों ने मेन गेट का ताला टूटा होने की जानकारी अवधेश को दी। अवधेश ने कोतवाली पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की जांच कर रहे सिविल लाइंस चौकी प्रभारी योगेश दीक्षित को अवधेश के भतीजे सचिन पर शक हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने उससे पूछताछ की तो वह टूट गया और सच उगल बैठा। उसने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए अपने साथी सुयश यादव और मनोज तिवारी का नाम भी पुलिस को बता दिया। पुलिस ने छापेमारी कर दूसरे साथी सुयश को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा साथी मनोज भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोतीनगर स्थित पान की गुमटी से चोरी का माल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नेहा पांडेय न घटना का खुलासा करने वाले सिविल लाइंस चौकी प्रभारी की सराहना की। उन्होंने सदर कोतवाली क्षेत्र में हुईं अन्य घटनाओं के शीघ्र अनावरण के निर्देश कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed