फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   National Voters Day took the oath of awareness

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली जागरूकता की शपथ

Mon, 26 Jan 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 26 Jan 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
National Voters Day took the oath of awareness
उन्नाव। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को निराला प्रेक्षागृह में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम सौम्या अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में भी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। मतदान करते समय किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। मतदान करना आपका अधिकार है। इस अधिकार का प्रयोग पूरी ईमानदारी से करना होगा। यदि हम अपने मताधिकार का प्रयोग ईमानदारी से करेंगे तो बाद में हमें इसके अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि मतदान एक ऐसा अधिकार है जिसका प्रयोग यदि गलत तरीके से किया गया तो उसके परिणाम भी खराब ही आते हैं। इसलिए वोट करते समय अपने विवेक का प्रयोग करें। एडीएम शिवेंद्र सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश पढ़कर सुनाया और लोगों से निष्पक्ष मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि मतदान करते समय व्यक्ति के मन में किसी प्रकार का प्रलोभन नहीं होना चाहिए। इससे हम अपना ही नुकसान करते हैं। इसलिए निष्पक्षतापूर्ण मतदान करना चाहिए। डीआईओएस शफीक मोहम्मद सिद्दीकी ने भी लोगों से अपने विवेक से मताधिकार करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed