फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   movment

सपीपुर में किसानों जलाईं कृषि कानून की प्रतियां

Sat, 05 Jun 2021 07:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
movment
सफीपुर तहसील गेट पर कृषि कानून बिल की प्रतियां जलाते किसान। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कृषि कानून के विरोध में किसान नेताओं के प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। कई किसान नेताओं को पुलिस ने घर में नजरबंद रखा। जनप्रतिनिधियों के घरों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि पुलिस को गच्चा देकर सफीपुर में किसान नेताओं ने कृषि कानून की प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन

कृषि कानून को लेकर किसान संगठन आंदोलनरत हैं। छह माह होने के बाद भी मांग पूरी न होने के विरोध में शनिवार को किसान नेताओं ने जनप्रतिनिधियों के घरों पर जाकर कानून की प्रतियां जलाने की घोषणा की थी। इस पर कुछ किसान नेताओं के घरों में रात में ही पुलिस पहुंच गई थी। सुबह होते ही सभी को घरों पर ही नजरबंद कर दिया गया। किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। वहीं सांसद व विधायक आवास पर भी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक बृजेश रावत समेत अन्य प्रतिनिधियों के घरों की सुरक्षा कड़ी रखी गई। इसके बाद बावजूद भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष रामसजीवन कुशवाहा के नेतृत्व में किसान तहसील गेट पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कानून की प्रतियों में आग लगा दी।
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में किसानों के प्रदर्शन की संभावना पर पुलिस ने कलक्ट्रेट को छावनी बना दिया। सुबह आठ बजे से ही पुलिस बल कलक्ट्रेट पहुंच गया था। यहां पर दो उपनिरीक्षकों की अगुवाई में पुलिस बल तैनात रहा। सांसद के हाईवे स्थित आवास के साथ विधायकों के घरों की भी सुरक्षा कड़ी रखी गई। शहर में किसान नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने आवास के बाहर नहीं निकलने दिया। शहर से लेकर गांव तक कई किसान नेता घरों में ही नजरबंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed