फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mother - daughter- in outside the police station Pajar Jutm

कोतवाली के बाहर सास-बहू में जूतम पैजार

Fri, 29 Jan 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 29 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mother - daughter- in outside the police station Pajar Jutm

शहर कोतवाली के मोहल्ला ईदगाह निवासी सास-बहू में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट हुई। बहू भागकर कोतवाली पहुंची। पीछे से सास भी पहुंच गई। कोतवाली गेट के पास दोनों का आमना-सामना हुआ तो मारपीट और पथराव हो गया। सास-बहू समेत चार घायलों का पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन



ईदगाह कॉलोनी निवासी रेशमा पत्नी इमरान का सास जरीना से गुरुवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद मारपीट हो गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि रेशमा अपनी मां मोहसिना के साथ कोतवाली पहुंच गई और सास पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन



दरोगा ने उससे लिखित प्रार्थना पत्र देने को कहा। रेशमा तहसील परिसर में अधिवक्ता से प्रार्थनापत्र लिखवाने जा रही थी। इसी दौरान उसकी सास जरीना और चचेरी सास हिना भी कोतवाली पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
कोतवाली गेट पर चारों का आमना-सामना हुआ तो फिर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके। पथराव और मारपीट में चारों लोगों को चोटें आई। मारपीट होते देख सिपाही मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराकर कोतवाली लाए।



दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जिला अस्पताल में सभी की मरहम पट्टी कराई। कोतवाली प्रभारी  प्रदीप यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed