फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MLA injured after car overturns on expressway

एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से एमएलए घायल

Thu, 03 Mar 2022 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
MLA injured after car overturns on expressway
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में दिल्ली निवासी आम आदमी पार्टी के विधायक घायल हो गए। विधायक को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। वे गोरखपुर से प्रचार कर कार से दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन

दिल्ली के चांदनी चौक मॉडल टाउन से आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी गोरखपुर में पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने गए थे। गुरुवार सुबह चालक व तीन समर्थकों के साथ कार से दिल्ली लौट रहे थे। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के ग्राम ढोलुवा के पास चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में आगे बैठे विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं समर्थक पुष्पेंद्र समेत अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। यूपीडा की एंबुलेंस से विधायक को औरास पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed