{"_id":"6764618093671623f30a138c","slug":"missing-youth-murdered-after-rape-body-thrown-in-drain-amidst-bushes-unnao-news-c-221-1-uno1001-124260-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लापता युवक की कुकर्म के बाद हत्या, झाड़ी के बीच नाली में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लापता युवक की कुकर्म के बाद हत्या, झाड़ी के बीच नाली में फेंका शव
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के एक गांव से लापता युवक की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। 21 घंटे बाद गुरुवार सुबह उसका अर्धनग्न शव घर से 200 मीटर दूर झाड़ी के बीच नाली में मिला। पोस्टमार्टम में ईंट जैदी वस्तु से हमले की नौ गहरी चोटें मिली हैं और कुकर्म की पुष्टि हुई है। स्लाइड बनाई गई है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाला 44 वर्षीय युवक किसान था और शराब का आदी था। बुधवार सुबह 11 बजे बिना बताए घर से निकला और फिर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे उसका शव अर्धनग्न हालत में घर से 200 मीटर दूर गांव के रास्ते में झाड़ी के बीच नाली में मिला। घटना की सूचना से पत्नी, दो बेटियों सहित परिवार में चीख-पुकार मच गई। हत्या की सूचना पर सीओ अजय कुमार सिंह, एसओ और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की।
मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा शराब का लती था। खेती-किसानी से जो भी कमाता था शराब पर खर्च कर देता था। रुपये न होने पर घर वालों से मांगता या मजदूरी करता था। वह रोज देर रात घर आता और खाना खाकर कमरे में सो जाता था। बुधवार रात वह घर नहीं आया तो तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। सुबह खून से लतपथ अर्धनग्न शव मिला। पिता ने गांव में ही रहने वाले उसके दोस्त व उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे के साथ उसके साथी भी शराब पीते थे। कई बार बेटे को नग्न हालत में घर के बाहर डालकर चले गए। नशे में विवाद होने पर बेटे को बेरहमी से पीटते भी थे। आरोप लगाया कि कुछ साल पहले उसे जबरन जहर भी पिलाया गया था। थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राघवेंद्र उर्फ अंगद सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पति की मौत से परिजन बेहाल, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
मौरावां। युवक की हत्या से परिजन बेहाल हैं। मृतक दो भाइयों में छोटा था। घर पर माता-पिता के साथ उसकी पत्नी और दो बेटियां रहती थीं। छोटा भाई मुंबई में मजदूरी करता है। भाई की हत्या की खबर के बाद वह भी घर के लिए निकला है। मृतक की पत्नी ने बताया कि कभी-कभी पति को इतनी शराब पिला दी जाती थी कि वह गांव के चौराहे के पास बने घरों के सामने पड़े मिलते थे। यही नहीं कई बार बदन पर कोई कपड़ा नहीं मिलता था। ग्रामीण पैर से कमर तक बोरा लगाकर घर छोड़ जाते थे। हत्यारोपी ने कई बार पति के साथ मारपीट भी की, लेकिन गांव के कुछ खास लोगों का उस पर वरदहस्त होने से कोई कार्रवाई नहीं होती थी। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -
हत्यारोपी भी है आवारा, साथ नहीं रहती पत्नी
थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने जिस पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है वह भी नशेबाज और आवारा है। उसकी इन्हीं आदतों से परेशान होकर उसकी पत्नी भी साथ नहीं रहती। घर पर भी कोई दबाव न होने से वह नशे में इधर-उधर घूमा करता था। जिस युवक की हत्या हुई उसके साथ भी इसका काफी उठना-बैठना था। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ चल रही है।