फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Miscreants broke statues of saints in the ashram began

शरारती तत्वों ने तोड़ी आश्रम में लगीं महापुरुषों की मूर्तियां

Sat, 12 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Miscreants broke statues of saints in the ashram began
inpecting at site - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवगांव स्थित अशोक वाटिका बुद्ध विहार आश्रम में स्थापित महापुरुषों की पांच प्रतिमाओं को गुरुवार की रात शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। सुबह आश्रम के संस्थापक जब पौधों को पानी देने पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने मूर्तियां खंडित किए जाने की सूचना पुलिस को दी। सीओ व एसडीएम आश्रम पहुंचे और खंडित मूर्तियों की मरम्मत कराने के साथ ही रंगाई-पोताई भी कराई। वहीं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति बदलने व कानपुर से एक नई मूर्ति खरीदकर देने का आश्वासन दिया। सुरक्षा के तहत एहतियातन आश्रम में पुलिस बल तैनात किया गया है।


सफीपुर कोतवाली के देवगांव में बने अशोक वाटिका बुद्ध विहार आश्रम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, के अलावा, बाबा कबीर, ज्योतिबा राव फुले, संत रविदास व गुरुनानक साहब की मूर्ति के अलावा कुछ और महापुरुषों की मूर्तियां लगी हुई हैं। इसके अलावा आश्रम के अंदर अच्छी बागवानी है। आश्रम के संस्थापक सुशील कुमार कुशवाहा रोजाना सुबह आश्रम जाते हैं और शाम तक रुकते हैं। गुरुवार की शाम वह आश्रम में आरती करने के बाद घर चले गए। तब सब ठीक था। शुक्रवार सुबह जब आश्रम पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो किसी मूर्ति का हाथ टूटा था तो किसी के सिर पर वार किया गया था। सभी मूर्तियां खंडित कर दी गई थीं। इसकी जानकारी सुशील कुमार ने कोतवाली प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार सिंह व एसडीएम बृजेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ आश्रम पहुंचे। प्रशासन की मौजूदगी में खंडित महापुरुषों की प्रतिमाओं की मरम्मत के साथ ही रंगाई-पुताई कराई गई। बाबा साहब की मूर्ति प्रशासन ने कानपुर से मूर्ति खरीदने को कहा। आश्रम संस्थापक को आश्वासन दिया कि देर रात तक आश्रम में यह भी मूर्ति लगा दी जाएगी। आश्रम में यह कार्य किसने किया, इसका पता लगाने में पुलिस लगी हुई है। फिलहाल ग्रामीण हंगामा न करें इसके लिए आश्रम में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह व सीओ अशोक सिंह ने कहा कि महापुरुषों की मूर्तियां तोड़ना गलत है। मामले की जांच कराई जा रही है। मूर्ति तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed