फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   minors went for bithore

बिठूर पुल देखने पहुंचे बच्चे रास्ता भटके

Sun, 26 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 26 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
minors went for bithore
minors - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

माखी थानाक्षेत्र के बरम्भौला गांव के पास चार बच्चे नंगे पैर जा रहे थे। आशंका पर ग्रामीणों ने बच्चों को रोककर पूछताछ की। ग्राम प्रधान ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन गांव पहुंचकर बच्चों को साथ ले गए। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।

विज्ञापन

बताते हैं बिठूर थानाक्षेत्र के ध्रुवटीला नमाजवाली मस्जिद निवासी वली मोहम्मद का 15 वर्षीय पुत्र जीसान अपने छोटे भाई रेहान (8) और पड़ोसी मो. तौफ ीक सोएब (छोटू) 5 अपनी 4 वर्षीय छोटी बहन साहिल के साथ बिठूर गंगापुल देखने निकले थे। खेल- खेल में बच्चे रास्ता भटक गए और कई किमी. का सफ र तय कर बरम्भौला गांव पहुंच गए। कड़ी धूप में बिना चप्पलों नंगे पैर गांव के पास से जाते समय ग्रामीणों ने रोक लिया और पूछताछ करने लगे। बच्चों ने बताया कि वह बिठूर गंगापुल देखने जा रहे थे। इसी दौरान घर का रास्ता भूल गए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मुनेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी। प्रधान ने फोन पर बिठूर में अपने परिचित को जानकारी दी। इसके बाद सुहैल और साहिल के पिता मौके पर पहुंचे और सभी को अपने घर ले गए।
विज्ञापन


घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
बांगरमऊ (उन्नाव)। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर घायल पड़े एक युवक को सपा नेता ने कार से सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। शनिवार दोपहर बाद ग्राम जगटापुर के सामने सड़क के किनारे कस्बा गंजमुरादाबाद निवासी जमील खां का 27 वर्षीय पुत्र बाबू खां लहूलुहान हालात में पड़ा था। इसी बीच ग्राम फ तेहपुर निवासी सपा नेता गुलिस्तान खां कार से आ रहे थे। सपा नेता ने कार रोकी और घायल बाबू खां को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed