{"_id":"5ee524618ebc3e42b320358b","slug":"mini-bus-overturned-on-expressway-14-migrants-injured-unnao-news-knp565401661","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर पलटी मिनी बस, 14 प्रवासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर पलटी मिनी बस, 14 प्रवासी घायल
विज्ञापन
उन्नाव में एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मिनी बस।
- फोटो : UNNAO
औरास(उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना क्षेत्र के लोधाटीकुर गांव के सामने गुल्ला टूटने से मिनी बस बेकाबू हो पलट गई। हादसे में 14 प्रवासी घायल हो गए। 6 को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस सवार यात्री हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ से मिनी बस बुक करके बिहार राज्य जा रहे थे। हादसा शनिवार सुबह लगभग 6 बजे हुआ।
प्रवासियों को लेकर बिहार राज्य के दरभंगा जिला जा रही मिनी बस जैसे ही लोधाटीकुर गांव के सामने पहुंची, बस का गुल्ला टूटने से वह पलट गई। हादसे में बस सवार 14 लोगों में 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि 8 चुटहिल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएची औरास में भर्ती कराया। जहां से 6 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा करा आवागमन शुरू कराया।
गंभीर रूप से घायलों में बिहार राज्य के दरभंगा जिला के बहेरा गांव निवासी सुरेंद्र (35) पुत्र बच्चालाल, उसकी 30 वर्षीय पत्नी रूना देवी, 4 वर्षीय बेटा सोनू, इसी गांव के 23 वर्षीय जोगेंद्र, बीना (40) पत्नी महावीर, महेंद्र (44) हैं। इन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, फूलदेवी पत्नी महेंद्र, उसकी 17 वर्षीय बेटी पूजा देवी, 8 वर्षीय बेटा गौरव गांव के राजेन्द्र साहनी (37) को मामूली चोटें आई हैं।