फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mini bus, over twenty injured in rescue of bike rider

बाइक सवार को बचाने में पलटी मिनी बस, बीस घायल

Tue, 13 Mar 2018 11:42 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 13 Mar 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mini bus, over twenty injured in rescue of bike rider
मियागंज-संडीला मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के मकबूल खेड़ा के निकट घटना के बाद पलटी बस व फंसे यात्री। - फोटो : amarujala
चकलवंशी। मियागंज-संडीला मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के मकबूल खेड़ा के निकट बाइक सवार को बचाने में सवारियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में बैठीं सात महिलाओं सहित बीस लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


संडीला से सवारियां लेकर मिनी बस देर शाम उन्नाव आ रही थी। आसीवन थानाक्षेत्र के मकबूलखेड़ा गांव के सामने अचानक बाइक सवार के सामने आ जाने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार आसीवन थानाक्षेत्र के भगवानदीन खेड़ा निवासी पिंकी (20) पुत्री मिश्रीलाल, हैदराबाद के सियाराम (47) पुत्र अगनू, अहमदपुर टकटौली के गया सिंह (50), सकतपुर के शिवप्रसाद (60), शहाबाद की शिवकली (50) पत्नी छेदी लाल, कनिगांव के श्यामू (40) पुत्र छेदा,  इनकी पत्नी शिवदेवी (35) व बेटा शिवम (10), पाठकपुर की माया (30) पत्नी चंद्रपाल, शहर के पूरननगर मोहल्ला निवासी श्रीराम (62) पीतांबर नगर की पद्मावती पत्नी देशराज, चौधरीखेड़ा की सरोजनी पुत्री अमर सिंह, सफीपुर कोतवाली के मुरव्वतपुर निवासी पवन कुमार (44) पुत्र रामऔतार, जमालनगर निवासी लाला (60), मिर्जापुर अजिगांव के ईश्वरी (65), हसनगंज के महाराजगंज निवासी बाबूलाल पुत्र छेदा व न्यूराउदई की शारदा (48)  सहित बीस लोग घायल हो गए। बस पलटने की सूचना पर एसओ आसीवन नारदमुनि सिंह यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां शारदा, शिवकली व श्रीराम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ ने बताया कि तीन को अधिक चोटें थीं। इन्हें रेफर किया गया है। अन्य घायलों को मामूली चोटें हैं। इनका स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed