फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Membership of five including former Bar Association President and General Secretary suspended

Unnao News: बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री सहित पांच की सदस्यता निलंबित

Fri, 23 Feb 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Membership of five including former Bar Association President and General Secretary suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकारिणी के पांच पदाधिकारियों की सदस्यता निलंबित कर दी गई है। वर्तमान कार्यकारिणी ने निलंबन के साथ ही दो भवनों व अधिवक्ता चेंबर्स निर्माण की जांच के लिए कमेटी भी गठित कर दी है। कमेटी चार मार्च को रिपोर्ट देगी।
गुरुवार को स्थानीय बार एसोसिएशन सभागार में अध्यक्ष सतीश शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विगत वर्ष पूर्व कार्यकारिणी द्वारा कराए गए सरदार पटेल व डाॅ. आंबेडकर भवन के साथ अधिवक्ता चेंबर्स के निर्माण कार्य में हुई धांधली एवं भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व कार्यकारिणी द्वारा अनियमित कार्रवाई की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी चार मार्च को जांच रिपोर्ट सदन के सामने रखेगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष राम सुमेर सिंह, महामंत्री अजय गौतम, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार पाल, संयुक्त मंत्री अमित तिवारी व वरिष्ठ सदस्य कार्तिकेय सिंह को निर्माण में प्रथम दृष्टया अनियमितता में दोषी पाते हुए उन्हें बार की सदस्यता से निलंबित करने का आदेश भी पारित किया गया। उन्हें यह भी निर्देशित किया वह जांच समिति के सामने आय व्यय के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच समिति अपनी रिपोर्ट कार्यकारिणी के समक्ष 29 फरवरी तक प्रस्तुत करेगी। अधिवक्ता चेंबर्स आवंटियों को भी निर्देश दिया कि वह अपने आवंटन के संबंध में 30 हजार रुपये की धनराशि जमा करके बार एसोसिएशन से अपनी रसीद प्राप्त कर लें। आगे का निर्णय चार मार्च को सदन के समक्ष लिया जाएगा।

बैठक में महामंत्री अरविंद कुमार दीक्षित, चंद्रमूल सिंह, कमलेश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, दीप नारायण त्रिवेदी, नरेंद्र अवस्थी, विनोद कुमार पाठक व विजय तिवारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed