फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   meeting

बिजली, पानी की समस्याएं उठाई

Thu, 07 Jan 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
meeting
विकासभवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करती जिला पंचायत अध्यक्षा संगीता सिंह सेंगर। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विकास भवन में जिला पंचायत की बैठक में बिजली और पानी की समस्याएं उठाई गईं। ईंट भट्ठा, टाइल्स, खपरा, चूना व सुर्खी भट्ठी के संचालन के लिए लाइसेंस दरों में संशोधन की कार्रवाई भी सदन में रखी।
विज्ञापन

अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर की अध्यक्षता में बैठक हुई। सदस्य रामखेलावन ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अब इंडिया मार्का हैंडपंप नहीं दे रही है। इसके स्थान पर हर घर नल योजना शुरू की जा रही है। जल निगम द्वारा इसके बारे में सदस्यों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सदस्य धीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार लोधी, उपासना, राम जानकी, योगेश, उदय प्रताप सिंह, विनोद सेठ, ओम प्रकाश ने भी बिजली, राशनकार्ड व सड़कों की समस्या उठाई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को से कहा कि सदस्यों की शिकायतों का समाधान कराने के बाद उन्हें भी अवगत भी कराएं। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी वीके सिंह ने 2020-21 का पुनरीक्षित और 21-22 का मूल बजट सदन में रखा। इसे मंजूरी दे दी गई। इस दौरान सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, ब्लाक प्रमुख पुष्पा यादव, सीमा व सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दूसरी बैठक जिला एकीकरण समिति की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed