फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Maternal death after operation delivery

Unnao News: ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की मौत

Mon, 07 Oct 2024 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Maternal death after operation delivery
बीघापुर (उन्नाव)। नगर पंचायत में संचालित हो रहे एक नर्सिंगहोम में शुक्रवार को प्रसव के दौरान प्रसूता की सीजर ऑपरेशन से प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। संचालकों ने जच्चा-बच्चा को कानपुर के एक नर्सिंगहोम रेफर कर दिया। जहां शनिवार की रात प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली के मानपुर गांव निवासी अजय पाल यादव की पत्नी प्रिया (27) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात बीघापुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। शुक्रवार को ऑपरेशन से उसको बेटा हुआ। ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद ही प्रसूता की हालत बिगड़ गई। नर्सिंगहोम संचालक ने उसे रेफर कर कानपुर रामादेवी चौराहे के पास स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया लेकिन की हालत में सुधार नहीं हुआ। ननद रेखा ने बताया कि शनिवार रात प्रिया की मौत हो गई। उन्होंने ऑपरेशन और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया कि वह सोमवार को पुलिस को तहरीर देंगी। बीघापुर पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि उन्हें अभी ऐसी किसी घटना की जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed