फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married woman's dead body found hanging inside the house

Unnao: घर के अंदर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति-पत्नी में हुआ था मामूली विवाद, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 20 Jul 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Jul 2023 11:51 PM IST
सार

थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging inside the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवली क्षेत्र में विवाहिता का शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के समय पति खेत गया था। वह लौटकर आया और शव लटका देखा तो हैरान रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पति-पत्नी में मामूली विवाद हुआ था।

विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव रैयामऊ निवासी अनमोल रैदास का नैंसी (25) से 16 जनवरी को विवाह हुआ था। बुधवार को पति से आपसी कहासुनी हुई थी। उसके बाद पति खेत गया था और सास-ससुर बाजार चले गए थे। शाम को जब सभी लौटकर आए तो देखा नैंसी का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा है।
विज्ञापन

पति के मुताबिक पत्नी को गुस्सा जल्दी आता था। इससे कभी-कभी विवाद होता रहता था। घटना की सूचना पर मृतका के पिता माखी थानाक्षेत्र के गांव रुपऊ निवासी घनश्याम परिजनों के साथ पहुंचे लेकिन उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed