{"_id":"57911ad14f1c1b6949c4c454","slug":"married-gang-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को बंधक बना गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को बंधक बना गैंगरेप
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की एक महिला कन्नौज में ब्याही है। महिला का आरोप है कि इसी साल 28 जनवरी को बांगरमऊ के दो युवक उसकी ससुराल पहुंचे। उनके साथ बिल्हौर का भी एक युवक था। तीनों ने उसे जबरन चौपहिया वाहन से अगवा कर लिया।
आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और कमरे में बंधक बना लिया। आरोपियों ने लगातार चार दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यहां तक उन्होंने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और किसी को कुछ भी बताने पर सार्वजनिक करने की धमकी दी।
किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। मायके पक्ष के लोग पीड़िता को लेकर बांगरमऊ कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने जांच की बात कहकर उसे कई दिनों तक थाने के चक्कर लगवाए।
विज्ञापन
पुलिस के न सुनने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बांगरमऊ कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि घटना महिला के ससुराल कन्नौज की है। इसलिए मुकदमा दर्ज कर विवेचना वहीं ट्रांसफर की गई है।