फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   manarega

सीबीआई के खौफ में नहीं हुआ काम

Fri, 06 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 06 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
manarega
उन्नाव। सीबीआई ने मनरेगा के कार्यों की जांच के लिए तीन वर्षों का ब्यौरा क्या तलब किया, मनरेगा योजना में पिछले वर्ष जनवरी माह के सापेक्ष इस वर्ष जनवरी माह तक आधा ही काम हो सका। यूं तो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मनरेगा पर आधा ही खर्च हुआ।
विज्ञापन


अधिकारी मनरेगा पर पैसा भी अब सोच विचार करने के बाद ही खर्च कर रहे हैं। स्थिति यह है कि एक लाख से कम खर्च करने वाली ग्राम पंचायतों के अधिकारियों के खिलाफ सीडीओ कार्रवाई की तैयारी में हैं। बीडीओ को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष मनरेगा में जनवरी में 7242.19 लाख रुपये खर्च हुए थे। वहीं, इस वित्तीय वर्ष में जनवरी तक 3601.09 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस वर्ष सीबीआई द्वारा मनरेगा के कार्यों पिछले वर्ष हुए कार्यों का ब्यौरा तलब करने से इस वर्ष मनरेगा के कार्यों में पैसा खर्च करने में ग्राम प्रधान से लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी सतर्कता बरत रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष मानव दिवस भी कम सृजित हुए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष जनवरी तक 7243.16 लाख रुपये खर्च होने पर 31.02 लाख मानव दिवस सृजित हुए थे। इस वर्ष 3601.99 लाख धनराशि खर्च होने के साथ 13.45 लाख मानव दिवस सृजित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed