Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   makka crop fell in heavy rian

तेज हवा के साथ बारिश में गिरी मक्का की फसल

Mon, 19 Sep 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
makka crop fell in heavy rian
गंजमुरादाबाद। तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी मक्का की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जमीन में नमी और हवा से पौधे गिरने से पैदावार प्रभावित होने की आशंका से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

मानसून समाप्ति के बाद हुई बारिश ने मक्का व धान की फसलों में जान फूंक दी थी लेकिन शनिवार को चली तेज हवा व झमाझम बरसात ने खेतों में खड़ी फसलों को गिरा दिया। जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानाें का कहना है कि इस बार मुनाफे की उम्मीद थी लेकिन बेमौसम की बरसात ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

आलू की गड़ाई के लिए खेत सूखने का इंतजार
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र में किसान आलू की दो फसलें तैयार कर अच्छा मुनाफा कमाते हैं। पहली फसल की बुवाई 15 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक होती है। ये नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह में तैयार हो जाती है। आलू की नई फसल का बाजार में अच्छा भाव मिल जाता है। दूसरी फसल की गड़ाई पहली फसल के एक सप्ताह के अंदर ही शुरू कर देते हैं जो मार्च में तैयार हो जाती है। इस समय पहली फसल की बुआई का समय शुरू हो गया है। जोरदार बारिश से लबालब हुए खेतों के सूखने का किसान इंतजार कर रहे हैं। दो-तीन दिन में आलू की गड़ाई शुरू हो जाएगी। सहायक विकास अधिकारी कृषि देवी सिंह ने बताया कि मौसम अनुकूल रहा तो इस वर्ष आलू की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed