फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Maki's 17th district, block making

जिले का 17 वां ब्लाक बना माखी

Thu, 22 Dec 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 22 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

वर्तमान समय में जिले में 16 ब्लाक हैं। जिले की करीब 31 लाख की आबादी को देखते हुए ब्लाकों की संख्या काफी कम है। एक ब्लाक से कई-कई गांव जुड़े हुए हैं। काफी गांव तो ब्लाकों से 20 से 25 किलोमीटर तक की दूरी पर हैं। ब्लाकों से गांवों की दूरी अधिक होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को काम के लिए ब्लाक पहुंचने में काफी खर्च करना पड़ता है। इन दिक्कतों को देखते हुए 2013 में माखी न्याय पंचायत को ब्लाक बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। तत्कालीन मनरेगा उपायुक्त अनिल कुमार सिंह ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। अब जाकर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। प्रमुख सचिव दीपक त्रिवेदी की ओर से जारी शासनादेश में बताया गया है कि नवसृजित माखी ब्लाक में 8 न्याय पंचायतों की 45 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

ब्लाकों की यह ग्राम पंचायतें माखी में होंगी शामिल
ब्लाक-मियागंज। न्याय पंचायत-माखी व परेंदा। ग्राम पंचायत-परेंदा, दीपागढ़ी, चंपतपुर, अमेठनगढ़ी, भदुहा, हरीगढ़ी, बीरमपुर, कोटरा, माखी, कोरारीकला, पुरवा, कोरारी खुर्द, सलेमपुर।
विज्ञापन

ब्लाक-नवाबगंज। न्याय पंचायत-रायपुरगढ़ी। ग्राम पंचायत-बिरसिंहपुर, शाहपुर, रायपुर गढ़ी, दिलवल, बिरसिंहपुर मलेथा, नानाटीकुर, पिपरोसा व एक अन्य।
ब्लाक-बिछिया। न्याय पंचायत-मुलुक गड़ार व रुपऊ। ग्राम पंचायत-पवई, मझखोरिया, मुलुकगड़ार, सुदेशा बहादुरपुर, मवईया, रुपऊ, सोनिक, रामपुर खालसा व सिंधूपुर।
ब्लाक-सफीपुर। न्याय पंचायत-अटवा। ग्राम पंचायत-जमलुद्दीनपुर, अटवा, फिरोजपुर कला, उनवां, अम्बहरा, मेथीटीकुर व भदनी।
ब्लाक-सिकंदरपुर सरोसी। न्याय पंचायत-ऐराभदियार व बंधाखेड़ा। ग्राम पंचायत-बुलंदपुर, जगदीशपुर, ऐराभदियार, परमनी, कंजौरा, इसुनिया, बंधाखेड़ा व रऊकरना।

विभिन्न ब्लाकों की जनसंख्या जो नवसृजित माखी से जुड़ेगी  (लगभग में)
ब्लाक           कुल जनसंख्या       पुरुष       महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

मियागंज           38562          20504    18058
नवाबगंज         15472            8172     7300
बिछिया           20468           10843    9625
सफीपुर           20255           10663    9592
सि. सरोसी        26333           14062   12271
 
14 स्टाफ की होगी तैनाती, वेतन पर खर्र्च होंगे 43 लाख 92 हजार 600 रुपये
 ब्लाक माखी में एक बीडीओ, एक एडीओ (आईएसबी), एक एडीओ (सांख्यिकी), एक एडीओ (सहकारिता), एक जेई लघु सिंचाई, एक कनिष्ठ सहायक/कनिष्ठ लिपिक, एक वरिष्ठ सहायक/वरिष्ठ लिपिक, एक सहायक लेखाकार, 2 आईआरडी, 1 जीपचालक, 2 पत्रवाहक व एक स्वीपर कम चपरासी की तैनाती होगी। वेतन पर करीब 43 लाख रुपये का खर्च आएगा।

10 से 15 बीघे में बनेगा नया ब्लाक
नवसृजित माखी ब्लाक का भवन 10 से 15 बीघे क्षेत्रफल में बनकर तैयार होगा। इसके लिए हसनगंज तहसील के अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि वह इतने बीघे ग्रामसमाज की भूमि को ग्राम्य विकास विभाग के नाम करें और इसकी इंतखाब विभाग को सौंपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed