{"_id":"66d4d7746a8ed62943000389","slug":"maa-phoolmati-devi-temple-will-be-renovated-with-rs-5141-lakh-unnao-news-c-221-1-sknp1054-119158-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 51.41 लाख रुपये से संवारा जाएगा मां फूलमती देवी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 51.41 लाख रुपये से संवारा जाएगा मां फूलमती देवी मंदिर
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। ग्राम पंचायत कुशराजपुर स्थित मां फूलमती देवी मंदिर को 51.41 लाख से संवारा जाएगा।रविवार को सुंदरीकरण कार्य का विधायक श्रीकांत कटियार ने विधि-विधान से पूजन करके शुभारंभ किया।
प्राचीन मां फूलमती देवी मंदिर अभी तक उपेक्षा का शिकार था। इसके सुंदरीकरण के लिए लंबे समय से ग्रामीण प्रयास कर रहे थे। रविवार को विधायक श्रीकांत कटियार ने पूजन करके काम का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। अभी 51.41 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें एक हाल, बैठने के लिए बेंच, सोलर लाइट और इंटरलॉकिंग के काम कराए जाएंगे।
कहा कि सरकार ने विकास के साथ विरासत को संजोने का काम किया है। इसके बाद विधायक ग्राम पंचायत मदार नगर में श्रीराधा कृष्ण व पंचूपुरवा में श्रीराम लक्ष्मण सीता एवं भारत माता की शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। उनके साथ अनिल द्विवेदी, विमलचंद्र शुक्ला, प्रमेश चौधरी, बच्चूलाल कुशवाहा, रामनरेश सिंह व जयपाल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
मानसरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
औरास। गेरूआ गांव के किनारे कंकोर बाबा मंदिर परिसर में लगे मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन के साथ पूजन किया। मंदिर के सामने स्थित मानसरोवर में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। पुजारी ने बताया कि यहां भाद्र महीने के प्रत्येक रविवार को विशाल मेला लगता है। मान्यता के अनुसार, लोगों ने मंदिर के सामने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। (संवाद)