फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lucknow-Bangarmau route was jammed for four hours

चार घंटे जाम रहा लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग

Mon, 29 Jun 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-Bangarmau route was jammed for four hours
हसनगंज में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : UNNAO
हसनगंज(उन्नाव)। फरहदपुर आम मंडी में दूसरे राज्यों से आए व्यापारियों द्वारा अपने भारी वाहन सड़क घेरकर खड़े कर देने से लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार सुबह लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे मोहान चौकी इंचार्ज ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान करीब चार घंटे मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के फ रहदपुर में आम मंडी लगती है। इस समय आम का सीजन होने से भारी संख्या में दूसरे राज्यों व जिलों से व्यापारी यहां आम की खरीदारी करने आ रहे हैं। रविवार को व्यापारियों ने अपने वाहन ट्रक, डीसीएम आदि सड़क घेरकर खड़े कर दिए। जिससे सुबह 9 बजे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मोहान तिराहा पर पिकेट ड्यूटी पर पुलिस कर्मियों के न होने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। देखते ही देखते छह किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा मोहान चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव ने काफी कोशिश के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान करीब चार घंटे तक बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग का यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed