फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lowered risk of declining purchasing wheat Center

उत्पादन घटने की आशंका से घटे गेहूं क्रय केंद्र

Sun, 29 Mar 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 29 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lowered risk of declining purchasing wheat Center
उन्नाव। ओलावृष्टि व बारिश से गेहूं की फसल का उत्पादन घटने की आशंका को देखते हुए जनपद में खुलने वाले क्रय केंद्रों की संख्या को भी घटा दिया गया है। पिछले वर्ष जहां 86 क्रय केंद्र खोले गए थे वहीं इस बार संख्या घटकर 46 कर दी गई है।
विज्ञापन


केंद्र प्रभारी खरीद संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर क्रय केंद्रों का संचालन शुरू करने की कवायद में जुट गए हैं। इस बार 1450 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य रखा गया है। पिछली बार सरकार ने किसानों को 1400 रुपये प्रति कुंतल की दर से भुगतान किया था।
विज्ञापन


जनपद में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होगी। इसके लिए 46 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। हालांकि प्रकृति की मार से तबाह हुई फसलों और उनका उत्पादन गिरने की आशंका से प्रशासन ने खरीद केंद्रों की संख्या घटा दी है। जानकारों की मानें तो पिछले साल वर्ष 2014 में 86 क्रय केंद्र खोले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वर्ष 2013 में 82 गेहूं खरीद केंद्र खुले थे। 31 जनवरी 2015 को धान खरीद समाप्त हुई थी। इसके बाद गेहूं खरीद की तैयारियों में अधिकारी जुट गए थे। बुधवार से जनपद में गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं बेचने को लेकर किसानों को ज्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए उनके नजदीक केन्द्र खोलने की कवायद की जा रही है।

हालांकि अभी जिले को खरीद का लक्ष्य नहीं दिया गया है। फिर भी विभागीय अधिकारियों ने अपनी ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को केंद्र खोल दिए जाएंगे और वहां पर बैनर आदि लगा दिया जाएगा।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी घनश्याम कुमार ने बताया कि सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को जल्द से जल्द केंद्र खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक अप्रैल से गेहूं खरीद प्रारंभ होगी।


खातों में सीधे जाएगा पैसा
उन्नाव। किसानों को गेहूं खरीद का पूरा लाभ मिले इसके लिए सीधे खातों में पैसा भेजा जाएगा। हर किसान के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से पैसा भेजा जाएगा। किसानों को खरीद के लिए इंतखाब व किसान बही के साथ बैंक पासबुक की फोटोकॉपी व बैंक का आईएफएससी कोड भी बताना होगा। इसके अलावा केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटों की भी व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर पंखा, झन्नी आदि भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed