फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Loss of 4.67 million from the toll plaza at the PM's rally

पीएम की रैली से टोल प्लाजा को 4.67 लाख का चूना

Tue, 03 Jan 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 03 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Loss of 4.67 million from the toll plaza at the PM's rally
-नवाबगंज टोल प्लाजा से बिना टोल दिए निकलते भाजपा के झंडे व बैनर लगे वाहन - फोटो : amar ujala
लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में सोमवार को भाजपा की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री की परिवर्तन महारैली ने नवाबगंज टोल प्लाजा को करीब 4.67 लाख का चूना लगाया है। 13 घंटे में रैली में शामिल होने को भाजपा का झंडा व बैनर लगे छोटे-बड़े करीब तीन हजार वाहन टोल प्लाजा से गुजरे लेकिन किसी ने टोल टैक्स अदा नहीं किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की परिवर्तन महारैली में ऐतिहासिक भीड़ पहुंचाने की अपील प्रदेश भर के भाजपा नेताओं ने अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से की थी। इस पर खरा उतरने के लिए भाजपाइयों ने बड़ी संख्या में लोगों को रैली में पहुंचाया भी था। इस रैली में पीएम को दोपहर दो बजे से लोगों को संबोधित करना था। पीएम को नजदीक से देखने व उन्हें सुनने की ललक में लोग रात 12 बजे से ही अपने-अपने वाहनों से लखनऊ रवाना होने लगे।
विज्ञापन


इसमें रविवार रात 12 बजे से सोमवार दोपहर एक बजे के बीच टोल प्लाजा से तीन हजार से अधिक वाहन गुजरे। इनमें भाजपा का झंडा लगा होने से किसी ने इन्हें रोका नहीं। इससे टोल प्लाजा को भारी नुकसान हुआ। टोल प्लाजा के मैनेजर आरएस चौहान ने बताया कि रविवार रात 12 बजे से सोमवार दोपहर एक बजे के बीच कुल 2,296 कारें व 711 बसें भाजपा की रैली में शामिल होने के लिए निकलीं। इनमें करीब 37 हजार लोग सवार थे। यहां पर कार का आने-जाने का टैक्स 100 और बस का आने-जाने का टैक्स 335 रुपये है। इस हिसाब से 2,296 कारों से 2.29 लाख और 711 बसों से 2.38 लाख रुपये का टैक्स बनता है। शुरूआत में वाहनों को रोका गया तो लोगों से कहासुनी हुई। इसके बाद वाहन गुजरते चले गए। टोल टैक्स अदान न करने के इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद ही नहीं लिया टैक्स
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला ने कहा कि टोल प्लाजा पर भाजपा की गाड़ियों से टैक्स नहीं लिया गया था। इसके लिए टोल प्लाजा अधिकारियों को क्या निर्देश थे इसकी जानकारी नहीं है। टोल प्लाजा पर खुद ही भाजपा के झंडे व बैनर लगी गाड़ियों से टैक्स नहीं लिया जा रहा था। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार का मोबाइल स्विच आफ बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed