{"_id":"5e16279d8ebc3e87c20e6523","slug":"looted-the-country-for-70-years-now-attempted-violence-witness-unnao-news-knp53720125","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 साल तक देश को लूटा, अब हिंसा का प्रयास: साक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 साल तक देश को लूटा, अब हिंसा का प्रयास: साक्षी
विज्ञापन
उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। भाजपा सांसद हरि साक्षी महाराज ने देश-प्रदेश में हिंसा फैलाने का ठीकरा अन्य राजनैतिक दलों पर फोड़ा। कहा कि 70 साल तक जिन्होंने देश को लूटा अब उनके पास कुछ नहीं है तो योजनाबद्ध तरीके से हिंसा फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह एक से बढ़कर विकास कार्य करते चले आ रहे हैं। उससे अन्य सभी राजनैतिक दलों के पास मुद्दे नहीं बचे हैं। मोदी और शाह ने इस देश की राजनीति को मुद्दाविहीन कर दिया है। दिल्ली चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा के संबंध में पूछे गए सवाल में सांसद ने कहा कि हमारी पार्टी में रेस नहीं होती है। विश्वास है कि आने वाले चुनाव में दिल्ली में बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी और सरकार बनाएगी। सांसद ने कहा कि झारखंड की हार हम स्वीकार करते हैं। उसके विषय में पार्टी ने चिंतन किया है।
सांसद ने कहा कि देश न्यू इंडिया के रास्ते पर चल पड़ा है। ऐसे में कुछ विदेशी शक्तियां फि ल्म स्टारों के साथ से जेएनयू, जामिया, एएमयू के माध्यम से एक कहानी तैयार कर रही हैं। यहां पर भी कुछ आस्तीन के सांप हैं। जो हिंदुस्तान में रहकर विदेशों की बातें करते हैं। भाजपा की नीतियों से वह सब बौखला गए हैं। कहा कि यूपी में योगी हैं। यहां की जनता जागरूक हो गई है। प्रियंका वाड्रा कितना भी गुमराह करने का प्रयास करें लेकिन वह यूपी में कहीं भी खड़ी नहीं हो पाएंगी। इरान व अमेरिका में युद्ध के हालात पर सांसद ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री विश्व में शांति की कामना करते हैं।