फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   loot

वैन चालक व गार्ड को गोली मार सात किलो सोना लूटा

Sun, 30 Aug 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 30 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
loot
नवाबगंज (उन्नाव)। बुलेरो सवार बदमाशों ने कानपुर से सोने के जेवर और बिस्किट लेकर लखनऊ जा रही कोरियर वैन के चालक व गार्ड को गोली मारकर सात किलो 19 मिली ग्राम सोने के जेवर और बिस्किट लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले। चालक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गार्ड को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वैन में मौजूद दूसरा गार्ड फायर मिस होने से बाल-बाल बच गया। लूटे गए सोने के कीमत करीब 1.90 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन


सोहरामऊ थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई इस घटना के बाद आईजी जोन, एसपी, एएसपी और सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। घटना के समय वैन में ही मौजूद रहे कोरियर कंपनी के ज्वेलरी कस्टोडियन से पुलिस पूछताछ कर रही है। कोरियर कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। आईजी ने घटना का जल्द खुलासा के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कानपुर के ज्वेलरी व्यापारियों की सोने के ज्वेलरी और बिस्किट की डिलीवरी लेकर लखनऊ जा रही कोरियर कंपनी सिक्वेल ग्लोबल क्रिटिकल लॉजिस्टिक्स प्राईवेट लिमिटेड की वैन का असलहों से लैस बोलेरो सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने टोल टैक्स बैरियर पार करते ही पीछा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक पीछा करने के बाद बदमाशों ने वैन को लखनऊ जिले की सीमा से पहले बनी पुल के पास ओवरटेक कर रोका और गोली मारकर वैन का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद वैन चालक हरिश्चंद्र यादव (36) पुत्र रघुनंदन निवासी ग्राम मवई थाना हसनगंज के सीने में गोली मार दी। बगल की सीट पर बैठे सिक्योरिटी गार्ड रामबचन पांडेय (45) पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम गोपरी चांदरपुर जिला अंबेडकर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। सिक्योरिटी गार्ड के बाएं पैर की जांघ में गोली लगी है। इसके बाद बदमाशों ने चालक की सीट के पीछे बैठे कस्टोडियन सुनील कुमार मिश्रा पुत्र हरिशंकर निवासी बरगवां थाना आशियाना जनपद लखनऊ के हाथ से सोने की ज्वेलरी और बिस्किट भरे दो थैले छीन लिए। कस्टोडियन सुनील के मुताबिक बदमाशों ने उसपर भी गोली चलाई मगर लगी नहीं। माल लूटने के बाद बदमाश बोलेरो में बैठकर लखनऊ की ओर भाग निकले। कर्मचारी सुनील के मुताबिक बदमाश एक थैला नहीं ले जा सके जिसमें 4 किलोग्राम सोने के बिस्किट थे। सुनील के मुताबिक पीछे से आ रही कंपनी की दूसरी वैन के कर्मचारियों की मदद से उसने पुलिस कंट्रोलरूम को फोन किया, मगर काफी देर बाद संपर्क हो पाया। सूचना मिलते ही सोहरामऊ थानाध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चालक हरिश्चंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सिक्योरिटी गार्ड  रामबचन पांडेय को लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसपी पवन कुमार, एएसपी रामकिशुन यादव भी मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू की। शनिवार सुबह करीब आठ बजे आईजी जोन जकी अहमद मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में मौजूद कोरियर कंपनी के कस्टोडियन सुनील मिश्रा से भी पूछताछ की। आईजी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए उन्नाव और लखनऊ की कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि तफ्तीश के दौरान कई अहम क्लू मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है उम्मीद है कि जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।


कानपुर के कई नामी ज्वेलर्स का था माल
उन्नाव। अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव ने बताया कि कोरियर कंपनी सिक्वेल ग्लोबल क्रिटिकल लॉजिस्टिक्स प्राईवेट लिमिटेड सोना व अन्य कीमती चीजों के पार्सल का काम करती है। उन्होंने बताया कि कानपुर बिराहना रोड़ स्थित काशी ज्वेलर्स, तनिष्क, जेड स्क्वायर स्थित रिलायंस ज्वेलर्स, एसआईपीएल और आरएलपीसी फर्म के जेवर व बिस्किट थे। एएसपी ने बताया कि कोरियर कंपनी का हेड ऑफिस बंगलुरू में है। शुक्लागंज के मोहल्ला आर्दश नगर निवासी कोरियर कंपनी के मैनेजर अनूप शुक्ला ने बताया है कि वैन पार्सल लेकर लखनऊ के कृष्णानगर स्थित ब्रांच ऑफिस जा रही थी। मैनेजर के मुताबिक पार्सल लखनऊ ऑफिस से आगे भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed