{"_id":"092148a752610264c90bf34d573d8587","slug":"loot-hindi-news-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर बदमाशों ने कोल्डड्रिंक लदा ट्रक लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर बदमाशों ने कोल्डड्रिंक लदा ट्रक लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पांच लाख कीमत की कोल्डड्रिंक्स लादकर कानपुर देहात के जैतपुर स्थित कोल्ड ड्रिंक्स फैक्ट्री से 25 फरवरी को किदवई नगर कानपुर के चला ट्रक छह दिन बाद अजगैन थानाक्षेत्र में लावारिस हालत में खड़ा मिला। आशंका है कि चालक की हत्या करके बदमाश माल लूट ले गए हैं। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कंपनी के ट्रैवेल मैनेजर गुड्डू ने ट्रक ने तलाश शुरू की मगर कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने 28 फरवरी को अकबरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कानपुर से लापता ट्रक मंगलवार को अजगैन पुलिस थाने के पास खड़ा मिला। ट्रक का चालक और माल लापता है।
विज्ञापन
कई दिन से ट्रक खड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक में लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अजगैन पुलिस ने सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कंपनी के ट्रैवेल मैनेजर गुड्डू ने अजगैन थाने पहुंचकर घटना की जानकारी की। पुलिस ने लावारिस मिले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने ट्रक चालक की हत्या कर ट्रक लूटने के बाद माल उतारने के बाद ट्रक को अजगैन मोहान मार्ग पर खड़ा कर फरार हो गए। अजगैन थानाध्यक्ष ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि घटना का मुकदमा कानपुर के अकबरपुर थाने में दर्ज है।