{"_id":"e447172fb2f1b337dd4c675e520a0a2c","slug":"lohia-villages-soon-saturated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया गांवों को जल्द करें आवासों से संतृप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया गांवों को जल्द करें आवासों से संतृप्त
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 30 Dec 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने लोहिया गांवों को आवासों से जल्द संतृप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्था और दुरुस्त करने को भी कहा।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर 12 बजे से कानून व्यवस्था की समीक्षा शुरू हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव आलोक रंजन स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होंने जिले में अपराधोें और उन पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन
सचिव ने निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था और मजबूत की जाए। इसके बाद विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शुरू हुई। उन्होंने इंदिरा व लोहिया आवासों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि लोहिया गांवों को आवासों से पूरी तरह से संतृप्त करें। समाजवादी पेंशन की जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने जिले में खाद्य एवं यूरिया के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने एनआरएलएम में समूह गठन पर ज्यादा ध्यान देने के आदेश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सीडीओ नेहा शर्मा, मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार मिश्रा, डीडीओ एनबी सविता समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।